Headlines
Loading...
यूपी: इटावा इकदिल ग्राम में दो घरों से हजारों की संपत्ति हुईं चोरी।

यूपी: इटावा इकदिल ग्राम में दो घरों से हजारों की संपत्ति हुईं चोरी।


इटावा। इकदिल ग्राम बिरारी में सोमवार की रात चोरों ने दो घरों से हजारों रुपये की संपत्ति चुरा ली। चोरी की जानकारी घर के लोगों को सुबह जागने पर हो सकी। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।।वहीं बृजेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह अपनी बहन के यहां गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी महारानी व दो बेटी, एक पुत्र थे। 

वहीं उन्होंने सुबह उठकर देखा तो घर में अलमारी खुली और सामान फैला पड़ा था। चोर पीछे जंगला काटकर घर के अंदर घुसे थे और अलमारी का ताला तोड़कर एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी वाला, चांदी की एक जोड़ी तोड़िया चांदी व एक हार, एक मंगलसूत्र और पांच हजार रुपये चुरा ले गए। दूसरी घटना सचिन भदौरिया पुत्र संतोष सिंह भदौरिया के घर में हुई। घर के अंदर दिन में ही चोर घुस गया था। 

वहीं दूसरी तरफ़ सचिन घर को बंद करके ग्वालियर चले गए थे। जब सुबह मां सुनीता भदौरिया पत्नी संतोष भदौरिया पूजा करने घर के अंदर घुसी तो सामान बिखरा पड़ा और पीछे का दरवाजा खुला हुआ पाया। सचिन ने बताया कि वह उस घर में अकेले रहते हैं, उसमें से उनके पहनने के लगभग दस-बारह जोड़ी कपड़े और कुछ कागजात चोर ले गया है।