Headlines
Loading...
उत्तराखंड: हरिद्वार भगवानपुर में होमगार्ड के पद पर तैनात दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी युवक की नहीं निकलने दी बारात। .

उत्तराखंड: हरिद्वार भगवानपुर में होमगार्ड के पद पर तैनात दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी युवक की नहीं निकलने दी बारात। .


उत्तराखण्ड। हरिद्वार भगवानपुर में युवक की बारात निकलने ही वाली थी कि इसकी भनक लग प्रेमिका मौके पर आ धमकी। उसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। महिला होमगार्ड के पद पर तैनात और दो बच्चों की मां प्रेमिका ने युवक की बारात निकलने ही नहीं दी। इतना ही नहीं उसने दुल्हन को भी अपनी प्रेम कहानी के बारे में बता दिया। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हाई वोल्डेज ड्रामे का क्या अंजाम निकला। 

बता दें कि वहीं हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र निवासी एक महिला होमगार्ड है। महिला का क्षेत्र के एक गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। महिला के पहले से ही दो बच्चे हैं। युवक के स्वजन ने उसका क्षेत्र के ही एक गांव में रिश्ता तय कर दिया। प्रेमी ने यह बात महिला से छिपाई। शनिवार सुबह प्रेमी की बरात जानी थी। इसी बीच महिला को प्रेमी के निकाह की जानकारी हुई। इसके बाद महिला दुल्हन के घर पहुंच गई।

वहीं महिला ने उसे अपने प्रेम संबंधों के बारे में बता दिया, जिसे सुनकर दुल्हन और उसके स्वजन के होश उड़ गए। इसके बाद वह अपने प्रेमी के घर पहुंची और उसे प्रेम संबंधों का वास्ता दिया। बताया गया कि महिला ने वहां पर जमकर हंगामा किया। इसके बाद युवती पक्ष ने युवक पक्ष को बरात नहीं लाने के लिए कहा। युवती पक्ष ने अपने होने वाले नुकसान की रकम लौटाने की बात भी कही। बताया गया है कि युवक पक्ष ने नुकसान की भरपाई कर दी। बीते रोज देर शाम तक महिला और उसके प्रेमी पक्ष के बीच वार्ता चल रही थी।

वहीं दूसरी तरफ़ अंडे के पैसे को लेकर हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। अकौढ़ा खुर्द गांव निवासी बुलचंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी गांव में अंडे की दुकान है। उसका बेटा दुकान पर बैठा हुआ था। इस बीच गांव का एक युवक वहां आया उसने अंडे खाए और बिना पैसे दिए जाने लगा। उसके बेटे ने पैसे मांगे। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उसक बेटे ने उसकी पत्नी सुमन और भाभी बाला देवी को बुला लिया। आरोप है कि पैसे मांगने पर युवक ने डंडे से उनके साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने आए एक अन्य युवक के साथ भी मारपीट की गई। तहरीर पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।