
UTTRAKHAND NEWS
उत्तराखंड: कालसी में राजकीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भरी सपनों की उड़ान।
उत्तराखंड। कालसी में मंगलवार को सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत चकराता ब्लाक के अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कालेज त्यूणी और कालसी ब्लाक से जुड़े संकुल केंद्र लखवाड़ में छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई।
वहीं इस दौरान विभिन्न राजकीय विद्यालयों से आए कई छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उप शिक्षाधिकारी पंकज शर्मा ने कहा कि, सपनों की उड़ान के आयोजन का उद्देश्य समुदाय और विद्यालयों के बीच सहभागिता एवं समन्वय स्थापित करने के साथ गुणवत्ता परक शैक्षिक वातावरण तैयार करना है।
वहीं दूसरी तरफ़ प्रतियोगिता में राइंका त्यूणी, राइंका चिल्हाड़, राइंका सावड़ा, राइंका अटाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुतियाखटल और राउमावि मैंद्रथ समेत अन्य विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के तहत समूहगान एवं गायन प्रतियोगिता में राइंका त्यूणी की बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। राइंका अटाल दूसरे स्थान पर और राइंका चिल्हाड़ तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं इसके अलावा सपनों की उड़ान विधा में राइंका त्यूणी की छात्रा पूजा ने पहला और अकुंश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सपनों के चित्र विधा में अभु चौहान प्रथम और हर्षिता द्वितीय स्थान पर रहे। सपनों के नृत्य विधा में राइंका अटाल ने पहला, राइंका त्यूणी ने दूसरा और राइंका सावड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सपनों की फैंसी ड्रेस विधा में मेधावी छात्रा दीया पहले, रीना दूसरे और श्रुती तीसरे स्थान पर रहीं।
वहीं दूसरी तरफ़ उप शिक्षाधिकारी पंकज शर्मा और पूमावि शिक्षक संघ चकराता शाखा इकाई के अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इसी तरह कालसी ब्लाक से जुड़े सुंकल संसाधन केंद्र लखवाड़ में सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता रखी गई। इसमें सपनों के चित्र प्रतियोगिता में राप्रावि धनपोऊ की छात्रा सृष्टि ने पहला, राप्रावि पिपाया के छात्र अकुंश वर्मा ने दूसरा और धनपोऊ की छात्रा अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बता दें कि सपनों की दौड़ में पिपाया के अकुंश प्रथम, धनपोऊ के आर्यन द्वितीय और सृष्टि तृतीय स्थान पर रहे। समूहगान में राप्रावि पिपाया ने पहला, राप्रावि धनपोऊ ने दूसरा व राप्रावि कैनोटा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस में अंजली पहले, सृष्टि दूसरे और ऋतिका तीसरे स्थान पर रही। सपनों के नृत्य में आशीष ने पहला, आदित्य ने दूसरा व अनवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीआरसी और शिक्षकों ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।
वहीं इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की जानकारी से आमजन को अवगत कराने और इसके व्यापक प्रचार प्रसार पर जोर दिया। साथ ही इसके प्रभावी क्रियान्वयन और गुणवत्ता परक शैक्षिक वातावरण बनाने की दिशा में शिक्षा विभाग के प्रयासों परचर्चा की।
बता दें कि वहीं इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य देव सिंह शाह, सीआरसी गोविदराम शर्मा, बालिका हास्टल वार्डन शीला नौटियाल, केजीवी वार्डन मंजू सिंह, सीआरसी लखवाड़ पजिटिलानी हेमा खाती, सुरजीत सिंह, शिखा सक्सेना, सुरेंद्र आर्यन, गजेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, नैन सिंह पंवार, राकेश चमोली, सुमित कुमार व निशा आदि मौजूद रहे।