Punjab News
पंजाब: दातारपुर में गणतंत्र दिवस 23 जनवरी से शुरू होंगा नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि। .
पंजाब। दातारपुर में भाजपा जिला महामंत्री सतपाल शास्त्री ने कहा कि अब हर साल गणतंत्र दिवस 23 से 26 जनवरी तक कुल चार दिन तक मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी को महान राष्ट्र भक्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। यह बड़ा ही महत्वपूर्ण निर्णय है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अब हर वर्ष गणतंत्र दिवस 23 जनवरी नेताजी सुभाष चंद्र के जन्मदिन से शुरू होगा।
वहीं नेताजी सुभाष चंद्र के निधन को 77 वर्ष हो गए हैं और ऐसे में भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर यह निर्णय ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसके लिए भारत सरकार को बहुत-बहुत बधाई दी है। विश्व के इतिहास में यह पहला उदाहरण है। नेताजी सुभाष चंद्र को जब भारत में काम करने नहीं दिया गया तो वह विदेशों में गए, आजाद हिद फौज के नाम से सेना बनाई और आजादी की लड़ाई विदेशों से शुरू की।
वहीं अंग्रेजों से लड़ते लड़ते वह भारत की भूमि पर भी पहुंचे और तिरंगा फहराया। सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी, अब इस तारीख को गणतंत्र दिवस के रूप में भी शामिल कर लिया गया है। ऐसे निर्णय लेने से भारत माता के महान सपूत नेता सुभाष चंद्र बोस को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी।