
UP news
वाराणसी: यूपी विधानसभा चुनाव के बाद दो करोड़ 38 लाख से चमकेगी रामनगर पंचवटी की सड़कें।
वाराणसी। नगर पालिका परिषद की सड़कों का कायाकल्प अब चुनाव बाद होगा।पालिका प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कराने के लिए लगभग चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा है। जिसमें दो करोड़ 38 लाख 91 हजार रुपये से इंटरलाकिंग का कार्य होगा तो वहीं 63 लाख 88 हजार रुपये से सीवर का निर्माण होना है। इसके अलावा 93 लाख 22 हजार रुपये कम्युनिटी हाल बनाया जाएगा। इस कार्य के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत चार करोड़ रुपये मिलेगा। दो-दो करोड़ रुपये दो किस्तों शासन द्वारा भेजा जाएगा।
वहीं प्रत्येक वर्ष जिले की एक नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत योजना में चयनित किया जाता है। इसके बाद विकास का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाता है। वाराणसी में एकमात्र नगर पालिका परिषद होने के चलते रामनगर का चयन किया गया है। उबड़ खाबड़ सड़कों से आवागमन करने वाले नगरवासियों को समस्या से छुटकारा मिलेगा।
वहीं दूसरी तरफ़ वार्ड नंबर एक में अशोक श्रीवास्तव के मकान से प्रकाश श्रीवास्तव के मकान तक, मनोज कुमार के आवास से अरुण सिंह आवास तक, विवेक सोनकर के मकान से अशोक सोनकर के मकान तक, मनोज सिंह से बेचन सोनकर तक, संतोष सोनकर से पंचवटी दुर्गा मंदिर रोड तक, वार्ड नंबर दो में लल्लन राय से जामवंत वर्मा तक, अजय राय से संजय राय तक, वार्ड नंबर तीन में कमला देवी से अनुभव राय तक, सुरेंद्र श्रीवास्तव से गजानंद तिवारी तक, मदन राय से श्याम नंदन चौधरी तक।
वहीं वार्ड नंबर सात में गोपाल सिंह से बुद्धू प्रसाद वर्मा तक, बेलाल सोनक से अजय वर्मा व रामजी सोनकर के मकान तक, वार्ड नंबर आठ में हरीबाबू से राम बिहारी कालोनी व बलराम पाठक के मकान से उदय सिंह के मकान तक, विवेक से बनारसी मौर्या, पवन प्रजापति से रामदेवी तक, पारस मौर्या से दिलीप सिंह तक, राजेश भारती से पारस गुप्ता तक, वार्ड नंबर 10 व 16 में रामजी सैलून से अनिल केशरी तक, वार्ड नंबर 15 में प्रेम साव से मित्तल, पुष्पा अस्पताल से रामनाथ पांडेय से सत्यनाराय गुप्ता व टीपू यादव व अनिल सिंह के मकान तक, वार्ड ननंबर 22 में लक्ष्मी मौर्या से कल्लू के मकान तक इंटरलाकिंग और नईबस्ती के कलेंडर सिंह हटकरघा तक सीसी रोड का कार्य होगा।
वहीं दूसरी तरफ़ वार्ड नंबर एक में 67 लाख 88 हजा रुपये से 350 मीटर तक मुन्ना सोनकर से पैक ढक्कन तक सीवर का निर्माण होगा। इसके अलावा 93 लाख 22 हजार रुपये से कम्युनिटी हाल बनाया जाएगा। हाल में लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी। टीनशेड व प्रकाश की भी व्यवस्था होगी।