Headlines
Loading...
बिहार: झाझा जमुई में 40 वर्ष की महिला को अपने सगे 21 वर्षीय भतीजे से हुआ प्यार, और न्यू ईयर में कर ली शादी।

बिहार: झाझा जमुई में 40 वर्ष की महिला को अपने सगे 21 वर्षीय भतीजे से हुआ प्यार, और न्यू ईयर में कर ली शादी।


बिहार। झाझा जमुई में वर्ष 2021 के अंतिम दिन 40 वर्षीय प्रेमिका के साथ सेलिब्रेट करने पहुंचे 21 वर्षीय प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। नववर्ष में दोनों की शादी करने की योजना थी। परिस्थिति ने साल के अंतिम दिन ही प्रेमी जोड़ी को विवाह के बंधन में बंधने के लिए मजबूर कर दिया। मामला जमुई जिले झाझा के ताराकूरा गांव की है। 40 साल की महिला को 21 साल के युवक पर दिल आ गया था। बताया जाता है शुक्रवार की रात प्रेमी जोड़े को एक कमरे में गांव वालों ने पकड़ा। दोनों की शादी करा दी। इसके बाद पुलिस गांव पहुंचकर दोनों को कब्जे में ले लिया।

वहीं बालिग रहने के कारण दोनों को मुक्त कर दिया गया है। इस शादी से लड़का के माता-पिता खुश नहीं हैं। दोनों को घर में घुसने नहीं दिया। प्रेमी एवं प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले हैं जो रिश्ते में चाची भतीजा बताए जाते हैं। महिला को दो पुत्री है। बड़ी पुत्री की शादी हो चुकी है, जबकि एक लड़की की उम्र नौ साल है जो महिला के साथ है। महिला के पति के दूसरे प्रदेश में दूसरी शादी कर लेने की बात कही जा रही है। बताया कि ताराकूरा गांव के निरंजन कुमार कोलकाता में जूट के फैक्ट्री में काम करता था। लाकडाउन में वह घर आया हुआ था।

वहीं इसी दौरान गांव में चाचा की पत्नी से ही आंख चार हो गया। दोनों के बीच मोबाइल पर लंबी लंबी बातें होने लगी। मिलना जुलना शुरू हो गया। शुक्रवार की रात प्रेमी निरंजन कुमार अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। जब प्रेमी जोड़ा कमरे में प्रवेश किया तब ग्रामीणों ने बाहर से कमरा बंद कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ महिला के घर पर उमड़ पड़ी। पहले आक्रोश फिर बाद में दोनों की शादी करा देने का निर्णय हुआ। पंचायत के मुखिया एवं ग्रामीणों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष को दी। किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाने के लिए पुलिस प्रेमी जोड़ी को थाना ले आई। बाद में दोनों को छोड़ दिया गया।

वहीं इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की शादी रचा दी। प्रेमी निरंजन कुमार ने बताया कि छह माह से दोनों शादी करने की फिराक में थे। 31 दिसंबर को दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से माता-पिता खुश नहीं हैं। दोनों को घर में प्रवेश नहीं करने दिया। इसलिए दोनों कोलकाता में भाड़ा पर कमरा लेकर रहेंगे। बताया जाता है कि महिला की शादी हुए 27 वर्ष हो चुका है।