Headlines
Loading...
यूपी: मीरजापुर की कजरी गायिका अजीता श्रीवास्तव को मिला पद्मश्री, 42 वर्षों की निरंतर साधना व तप के बाद मिली सफलता।

यूपी: मीरजापुर की कजरी गायिका अजीता श्रीवास्तव को मिला पद्मश्री, 42 वर्षों की निरंतर साधना व तप के बाद मिली सफलता।


मीरजापुर। जनपद की प्रसिद्ध कजरी गायिका अजीता श्रीवास्तव पद्मश्री से सम्मानित की जाएंगी। सम्मान के लिए चयनित होने पर अजीता श्रीवास्तव ने खुशी जाहिर किया। कहा कि 42 सालों की निरंतर साधना और अथक परिश्रम के बाद सफलता मिली है। मां विंध्यवासिनी को नमन करते हुए जनपदवासियों को भी धन्यवाद दिया।

वहीं प्रसिद्ध कजरी गायिका अजीता श्रीवास्तव का जन्म वाराणसी जनपद में हुआ है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से परास्नातक, गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएड व प्रयाग संगीत समिति से संगीत प्रभाकर कर संगीत में महारत हासिल की हैं। वर्तमान समय में आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। इन्होंने साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया। 

वहीं अजीता श्रीवास्तव आकाशवाणी वाराणसी के भोजपुरी लोक संगीत की उच्च श्रेणी की गायिका हैं। लखनऊ दूरदर्शन, संस्कृत विभाग, संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश, मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, सूचना विभाग, पर्यटन विभाग, भारतीय संस्कृति संबंध परिषद तथा टी-सीरीज कंपनी में अपनी प्रस्तुति दे चुकी हैं। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा 2017 लोक गायन के क्षेत्र में अकादमी पुरस्कार प्रसिद्ध कजली गायिका अजीता श्रीवास्तव को मिल चुका है।

वहीं पद्मश्री पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक को प्रदान किया जाता है। तीन श्रेणियां अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। पुरस्कार विभिन्न विषयों व गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं। जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, नागरिक सेवा, आदि। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म विभूषण' प्रदान किया जाता है।

वहीं उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म भूषण' और विशिष्ट के लिए 'पद्म श्री' किसी भी क्षेत्र में सेवा। पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। राष्ट्रपति ने 128 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी है, जिसमें 2 युगल मामले एक जोड़ी में शामिल हैं। 4 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार। पुरस्कार पाने वालों में 34 महिलाएं हैं।