
Jharkhand News
झारखंड: धनबाद बिरसा समिति सिंदरी में मासस केंद्रीय कमेटी की विस्तारित बैठक ने कहा कि अप्रैल में दिखेगा मासस के 50 वर्षों का संघर्ष।
झारखंड। धनबाद बिरसा समिति सिंदरी में मासस केंद्रीय कमेटी की विस्तारित बैठक मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से मासस का 50वां स्थापना दिवस 22-23 अप्रैल को सिंदरी में भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया।
वहीं आनंद महतो ने कहा कि भाजपा नीत पूंजीवादी सरकार, जनाक्रोश एवं किसान आंदोलन के जुझारू संघर्ष के आगे पूरी तरह परास्त हो गई। इसके बावजूद आज भी अपने तानाशाही रवैये पर अड़ियल रुख रखती है। यह हिटलरशाही की याद दिलाता है।
वहीं दूसरी तरफ़ आज मासस अपने 50 वर्ष के संघर्षों, त्याग, बलिदान एवं सैद्धांतिक प्रतिबद्धता के कारण झारखंड में गहरी पैठ बनाए हुए है। मजदूरों और किसानों के साथ-साथ शोषित समाज में अपनी आस्था एवं विश्वास को बनाए हुए है। आने वाले समय में शोषित पीड़ित एवं उत्पीड़ित समाज के लिए हर संघर्ष में साथ रहने को कटिबद्ध है।
बता दें कि वहीं आनंद महतो ने अप्रैल माह में अपने संगठन का स्वर्ण जयंती मनाए जाने के अवसर पर मासस के एतिहासिक संघर्ष और सिद्धांत पर विशेष रुप से चर्चा परिचर्चा कर भावी रणनीति तय करने पर बल दिया। नेहरू मैदान में 22 अप्रैल को शाम चार बजे आम सभा और इसी दिन रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 23 अप्रैल को आफिसर क्लब में राजनीतिक बहस होगी।
वहीं दूसरी तरफ़ कार्यक्रम के तैयारी को लेकर बबलू महतो संयोजक एवं कोषाध्यक्ष निताई महतो के साथ ही तमाम जिला अध्यक्ष सचिव समेत 22 सदस्यो की कमेटी बनाई गई है। बैठक में मुख्य रूप से मासस के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व विधायक निरसा अरूप चटर्जी, केंद्रीय महामंत्री हलधर महतो, केंद्रीय केंद्रीय सचिव निताई महतो, दिल मोहम्मद, दिलीप तिवारी, हरिप्रसाद पप्पू, बिंदा पासवान, दिलीप कुमार महतो, गया राम शर्मा, साधु महतो, गणेश महतो, कार्तिक दत्ता, बबलू महतो, सारथी मंडल, सुभाष चटर्जी, सुभाष सिंह, मायुमो जिला सचिव राणा चटराज, संतोष रवानी, गणेश महतो, समसुद्दीन अंसारी, गोपाल दास, विश्वजीत राय, बुटन सिंह, रामप्रवेश यादव, भूषण महतो, मोतीलाल हेंब्रम, राजीव मुखर्जी, सुरेश प्रसाद, छोटन चटर्जी, रोहित महतो, प्रेम महतो, देवाशीष पांडे, सुनील महतो, शीतल दत्ता उपस्थित थे।