
Punjab News
पंजाब: खडूर साहिब में फाइनांस कंपनी से कर्ज दिलाने वाली महिला से बदमाशों ने छीने 95 हजार रूपए।
पंजाब। खडूर साहिब में फाइनांस कंपनी के माध्यम से महिलाओं को कर्ज दिलाने वाली गांव उप्पल निवासी महिला गुरविदर कौर से पिस्तौल से लेस बाइक सवार दो युवकों ने 95 हजार 272 रुपये छीन लिए। थाना वैरोवाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
वहीं गांव उप्पल निवासी गुरविदर कौर ने बताया कि उसके पति राज्य के बाहर निजी कंपनी में बतौर सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। वह अन्नपूर्णा फाइनांस कंपनी, गांव पड्डा से लोगों को घरेलू कामकाज के लिए कर्ज दिलवाती हैं। महिलाओं के ग्रुप बनाकर दिए गए कर्ज की किश्तें वह खुद जमा करवाती हैं। गांव की सरपंच गुरप्रीत कौर के साथ वह सोमवार दोपहर को 95 हजार 272 रुपये फाइनांस कंपनी में जमा करवाने जा रही थी।
वहीं रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपितों ने महिला से नकदी वाला लिफाफा छीन लिया। मौके पर महिला ने आरोपितों का विरोध किया तो पिस्टल से एक लुटेरे ने गोली भी चलाई। हालांकि पैसे वाला लिफाफा लेकर दोनों फरार हो गए। डीएसपी बरजिदर सिंह ने बताया कि एएसआइ अमरजीत सिंह ने मौके पर जाकर थाना वैरोवाल में अज्ञात लोगों विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।