Bihar News
बिहार: शेखपुरा में खेत जाने के नाम पर महबूबा के पास पहुंचा पति, आइए जानते हैं आगे क्या हुआ ?
शेखपुरा। कहा जाता है कि औरत सबकुछ में बंटवारा बर्दाश्त कर सकती है लेकिन पति में नहीं। ऐसा ही एक मामला शेखपुरा थाना के कोसुंभा ओपी के कोसुंभा गांव में सामने आया। यहां गुरुवार को दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच जमकर उठापटक होने लगी। पहले तो लोगों को पता नहीं चला लेकिन जब पता चला तो वे हैरान रह गए। दोनों महिलाएं इस मारपीट में चोटिल हुईं। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं पने बच्चों के साथ घायल अवस्था में अस्पताल पहुंची महिला ने बताया कि उसके पति का गांव की ही एक महिला से नाजायज ताल्लुकात है। पति अक्सर उससे छिप-छिपकर मिलता रहता है। उन्हें पहले भी कई बार आपत्तिजनक हालत में पकड़ चुकी थी। इसको लेकर गांव-टोले वाले भी कई बार उक्त महिला को समझा चुके हैं। लेकिन न तो वह अपनी आदत से बाज आई और न ही मेरे पति। पति को समझा-समझाकर वह थक गई है।
वहीं दूसरी तरफ़ महिला के अनुसार गुरुवार की दोपहर पति खेत जाने के नाम पर घर से निकला और उस महिला के घर पहुंच गया। पति के हाव-भाव और खेत जाने की जल्दबाजी पर उसे शक हुआ। थोड़ी देर बाद वह घर से निकली और खेत की ओर गई। लेकिन वहां पति था ही नहीं। इसके बाद उसका शक यकीन में बदल गया। वह उसी महिला के घर पहुंची जिससे पति के ताल्लुकात थे। पति वहीं उस महिला के पास मौजूद था।
वहीं इसके बाद उसका आक्रोश फूट पड़ा। वह पति की प्रेमिका से भिड़ गई। दोनोंं के बीच गालीगलौज और मारपीट होने लगी। वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। उठा-पटक देख लोगों ने दोनों को अलग किया। इस बीच मौका देख पति वहां से फरार हो गया था। बाद में आस-पड़ोस के लोगों ने दोनों महिलाओं को झगड़े से अलग किया और सदर अस्पताल पहुंचाया।