Headlines
Loading...
हरियाणा: कैथल में भी नववर्ष के पहले दिन आसमान में छाई धुंध से वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी।

हरियाणा: कैथल में भी नववर्ष के पहले दिन आसमान में छाई धुंध से वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी।


हरियाणा। कैथल में नववर्ष के पहले दिन आसमान में छाई धुंध ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह के समय छाई धुंध के चलते लोगों को सफर करने में परेशानी आई। लाइट जलाकर वाहन चालकों ने सफर किया। इस मौसम से गेहूं, सरसों व सब्जियों की फसल को फायदा है। छह जनवरी तक इसी तरह से मौसम रहने की संभावना है। 

वहीं सात जनवरी को बरसात हो सकती है। कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक रमेश वर्मा ने बताया कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक है। इससे पौधा मजबूत होगा। सुबह व शाम के समय जो ठंड पड़़ रही है वह फसल के लिए फायदेमंद है। वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सुबह के समय छाई घनी धुंध के कारण ठंड का प्रकोप रहा। सुबह के समय धुंध से बढ़ी ठिठुरन के कारण लोग अलाव सेकते नजर आए। धुंध ज्यादा होने के कारण वाहन चालकों को सफर करने में काफी परेशानी रही। दृश्यता कम होने चलते लाइट जलाकर चालकों ने सफर किया। करीब दस बजे तक धुंध हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। धुंध के चलते शहर के बाजार भी देरी से खुले। इस मौसम में गर्म खाद्य पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है।