Headlines
Loading...
झारखंड: धनबाद में महात्मा गांधी के विचारों में बड़ी होती है बड़ी ताकत, वहीं डीसी ने बापू को किया नमन।

झारखंड: धनबाद में महात्मा गांधी के विचारों में बड़ी होती है बड़ी ताकत, वहीं डीसी ने बापू को किया नमन।


झारखंड। पूरे देश के साथ ही आज धनबाद में भी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही है। 30 जनवरी, 1948 को महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे से गोली मार दी थी। इसके बाद उनका निधन हो गया था। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को धनबाद में मुख्य कार्यक्रम गांधी सेवा सदन में हुआ। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल-माला चढ़ा श्रद्धांजलि दी गई। 

वहीं इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उपायुक्त संदीप कुमार, डीडीसी दशरथ चंद्र दास, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ कुमार ताराचंद, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली सहित अन्य पदाधिकारियों ने सिटी सेंटर पर स्थापित राष्ट्रपिता की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की।

वहीं श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात उपायुक्त ने कहा राष्ट्रपिता के विचार आज भी हमें आगे बढ़ने और कुछ अच्छा करने की प्रेरणा देते हैं। हमें शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के उनके आदर्शों का पालन करना चाहिए। वे भारत के साथ-साथ पूरे विश्व का स्वाभिमान थे। इंसान और इंसानियत के नए संस्करण थे। उन्होंने सत्य की ताकत से शस्त्र की ताकत को झुका दिया।