Headlines
Loading...
झारखंड: सड़क दुर्घटना के बाद देवघर शहर में भड़का जनाक्रोश, बोलरे सवार को बचाने में पिटी पुलिस।

झारखंड: सड़क दुर्घटना के बाद देवघर शहर में भड़का जनाक्रोश, बोलरे सवार को बचाने में पिटी पुलिस।


झारखंड। जटाही रोड में देवघर की ओर से आ रहा एक बोलेरो ने सामने से आ रहे बाइक में जोरदार धक्का मार दिया जिससे बाइक पर सवार चंदन महथा और उसका बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने बोलेरो सवार दो लोगों को अपने कब्जे में ले लिया और उसकी धुनाई बगल के एक घर में ले जाकर करने लगे। 

वहीं तभी गश्ती में निकली पीसीआर वैन को घटना की जानकारी मिली और उसने उन दोनों युवक को पब्लिक से छुड़ाकर पीसीआर वैन में बिठा लिया। इसके बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो गए। पुलिस वैन पर हमला कर दिया।

वहीं लोगों का कहना था कि पुलिस युवकों को बचा रही है। पुलिस युवकों को हमलोगों के हवाले कर दे। लोगों के बढ़ते आक्रोश और माहौल को बिगड़ता देख दो तीन थाना से सुरक्षा बलों को बुला लिया गया। पुलिस पर पथराव करने के बाद पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी। जिसमें दो महिला चोटिल हो गयी। महिलाएं पुलिस से उलझ गयी।

वहीं दूसरी तरफ़ एसडीपीओ पवन कुमार उस महिला को समझाने की कोशिश कर रहे थे पर वह अपने आपा से बाहर हो गयी थी। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की गयी। इस बीच तकरीबन एक घंटा तक सड़क जाम रहा। पुलिस को बोलेरो से लाठी, रड मिला है। पुलिस दोनों युवकों को नगर थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है कि वह कहां जा रहे थे और वाहन में रड और लाठी क्यों रखा था?