Headlines
Loading...
पंजाब: लुधियाना में महिला ने पति को दूसरे महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ने पर पति ने मचाया जमकर हंगामा।

पंजाब: लुधियाना में महिला ने पति को दूसरे महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ने पर पति ने मचाया जमकर हंगामा।


लुधियाना। पक्खोवाल रोड़ पर रविवार बाद दोपहर एक महिला ने अपने पति को महिला दोस्त के साथ मौके पर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि महिला के मायके परिवार वाले पक्खोवाल रोड़ पर किसी धार्मिक स्थान पर माथा टेकने जा रहे थे। 

वहीं अचानक उनकी नजर अपने दामाद की गाड़ी पर पड़ी। उन्होंने देखा उनका दामाद किसी अन्य महिला के साथ गाड़ी में बैठा था। उन्होंने तुरंत अपनी बेटी को जानकारी दी। मौके पर पहुंची महिला ने पति को उसकी महिला दोस्त के साथ पकड़ लिया।

वहीं इतने में पति और उसकी महिला दोस्त ने महिला और उसकी छोटी बहन के साथ मारपीट कर हंगामा शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचित किया। वहीं पति की महिला दोस्त ने आनलाइन पुलिस शिकायत कर दी। 

वहीं दूसरी तरफ़ दोनों पक्ष थाना डिवीजन नंबर 5 पहुंचे। जहां दोनों ने अपने बयान दर्ज करवाए। यहां बताते चले कि उक्त युवक की पत्नी ने बताया कि उसकी 8 महीने की बेटी है। वह कई बार अपने पति को समझाती रहती थी कि वह इस महिला का पीछा छोड़ दे।

वहीं पत्नी ने आरोप लगाया कि पहले उसने अपने पति को अमृतसर में भी इसी महिला के साथ पकड़ा था लेकिन उस समय अपना परिवार जोड़े रखने की खातिर उसने पति को माफ कर दिया था और थाना में समझौता हो गया था। 

वहीं दूसरी तरफ़ पत्नी ने आरोप लगाया कि उसका पति हमेशा उससे मारपीट करता रहता था और हफ्ते में 5 दिन अमृतसर में ही रहता था। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।