
Punjab News
पंजाब: लुधियाना में फैक्ट्री की शेड उखाड़ लाखों का सामान पर चोरों ने किया हाथ साफ।
पंजाब। लुधियाना नीची मंगली स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री की शेड उखाड़ कर घुसे चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना का पता तब चला, जब मंगलवार सुबह फैक्ट्री की मालकिन वहां पहुंची। सूचना मिलने पर पहुंची थाना फोकल प्वाइंट की ईश्वर चौकी पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वहीं चंडीगढ़ रोड के जीटीबी नगर निवासी निखिल जैन ने बताया कि नीची मंगली में उनकी बालाजी इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्ट्री है। उसमें प्लास्टिक टैंक बनाए जाते हैं। पिछले चार दिन से वो फैक्ट्री बंद पड़ी हुई थी। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उनकी मां रीटा जैन फैक्ट्री पहुंची तो उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद वे भी वहां पहुंचे। उनकी फैक्ट्री की शेड लोहे की टीन से बनाई गई थी।
वहीं चेक करने पर पाया कि चोरों ने शेड का टीन उखाड़ा और अंदर दाखिल हो गए। चोर फैक्ट्री से 13 इंडस्ट्रीयल सिलेंडर, एक वेल्डिग सेट, छह स्टार्टर, मशीनों के पार्ट्स चोरी कर ले गए। इसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। निखिल जैन ने बताया कि उसे दो लोगों पर शक है। दोनों के नाम पुलिस को नोट करवा दिए हैं। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।