Headlines
Loading...
यूपी: सोनभद्र का ओबरा विधानसभा सीट पर पहली बार बसपा भाजपा को मिला प्रतिनिधित्व।

यूपी: सोनभद्र का ओबरा विधानसभा सीट पर पहली बार बसपा भाजपा को मिला प्रतिनिधित्व।

KESHARINEWS24

सोनभद्र। चार मार्च 1989 को सोनभद्र जिले का उदय हुआ। इसके बाद ओबरा 402 विधानसभा सीट वर्ष 2012 में पहली बार अस्तित्व में आई। इस सामान्य सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में पूर्व में यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कैलाशनाथ यादव के बेटे सुनील यादव ने बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़कर जीत हासिल की। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे देवेेंद्र शास्त्री को हराया था। 

वहीं सुनील यादव को 31513 मत मिले थे जबकि देवेंद्र शास्त्री को 24453 मत मिला था। यहां से भाजपा से बगावत कर निर्दल चुनाव लड़ने वाले अनिल सिंह ने 21276 मत पाकर भाजपा की कमर तोड़ दी थी। कांग्रेस के राजनारायण सिंह 17188 ही हासिल कर पाए थे। इसके बाद वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में ओबरा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हो गई। 

वहीं इस चुनाव में भाजपा के संजीव कुमार गोड़ 78058 वोट पाकर विजयी हुए। उन्होंने सपा के रवि गोड़ को हराया। रवि को 33789 वोट मिले थे। जबकि पूर्व मंत्री विजय सिंह गोड़ के पुत्र बसपा प्रत्याशी वीरेंद्र प्रताप 291113 मत पाकर तीसरे स्थान पर थे। पहली बार विधायक बने संजीव गोड़ को यूपी की भाजपा सरकार ने कार्यकाल के अंतिम छह माह के अंदर समाज कल्याण, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के राज्यमंत्री का दर्जा दिया था।

वहीं दूसरी तरफ़ ओबरा विधानसभा सीट वर्ष 2012 में पहली बार अस्तित्व में आई थी। सामान्य घोषित इस सीट पर पहला चुनाव बसपा के सुनील यादव ने 31513 मत पाकर जीता। दूसरे स्थान पर भाजपा के देवेंद्र शास्त्री 24453 मत रहे। तीसरे पर भाजपा से बगावत कर निर्दल चुनाव लड़ने वाले अनिल सिंह 21276 मत जबकि चौथे पर कांग्रेस के राजनारायण सिंह 17188 मत रहे। इस वर्ष के चुनाव में कुल मतदाता 285209 थे जिसमें से कुल 143937 मत पड़े थे।

वहीं ओबरा विधानसभा सीट वर्ष 2017 अनुसूचित जनजाति के आरक्षित हो गई। इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी संजीव कुमार गोड़ ने 78058 मत पाकर जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रवि गोड़ रहे जिन्हें 33789 मत हासिल हुआ। पूर्व मंत्री विजय सिंह गोड़ के बेटे बसपा के प्रत्याशी वीरेंद्र प्रताप को इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था। उन्हें 29113 मत मिले थे। इस चुनाव में कुल 307839 मतदाता थे जिसमें से 162483 मत पड़े थे।