UP news
यूपी: बागपत में पीएमओ के लिपिक पर हमला करने वाले आठ आरोपितों पर हुआ मुकदमा दर्ज।
बागपत। प्रधानमंत्री कार्यालय के लिपिक पर जानलेवा हमला करने के आठ आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं क्षेत्र के तुगाना गांव निवासी तेजवीर ने थाने पर तहरीर दी कि उनका पुत्र आदित्य प्रधानमंत्री कार्यालय दिल्ली में लिपिक के पद पर कार्यरत है। वह बुधवार को अपने पुत्र आदित्य के साथ अपने घर में बैठे हुए थे। अवकाश होने के कारण आदित्य गांव में ही मौजूद थे।
वहीं दिल्ली प्रधानमंत्री कार्यालय में नहीं गए थे उसी समय गांव के ही मोहित, मोनू, अभिषेक, तरुण, विकुल, संजीव, कपिल व नितिन फरसा, तबल व बल्लम आदि धारदार हथियारों के साथ उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला बोल दिया। इस दौरान आदित्य घायल हो गया। शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
वहीं तेजवीर ने बताया कि आरोपितों के साथ उनकी चुनावी रंजिश चल रही है। घटना के बाद आदित्य को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसका उपचार हो रहा है। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएग।
वहीं गुरुवार को तहसील परिसर में एडवोकेट अमित वशिष्ठ के नेतृत्व में एकत्रित हुए अधिवक्ताओं ने विधायक सहेंद्र सिंह के ब्राह्मण समाज पर कथित टिप्पणी करने पर रोष जताया। बाद में विधायक का पुतला दहन किया। एडवोकेट दिनेश शर्मा, मनोज एडवोकेट, राघव शर्मा, अमर शर्मा, बंटी शर्मा आदि शामिल रहे। उधर, विधायक ने आरोप को निराधार बताया है।