Headlines
Loading...
यूपी: बलिया में होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डा. रूबी गुप्ता ने होम्योपैथिक दवाओं पर दिया लोगों को अपना सुझाव।

यूपी: बलिया में होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डा. रूबी गुप्ता ने होम्योपैथिक दवाओं पर दिया लोगों को अपना सुझाव।


बलिया। होम्योपैथिक दवा को लेकर अक्सर लोगों में भ्रांतियां रहती हैं कि यह धीरे-धीरे काम करती हैं। ऐसा नहीं है। ये दवाएं पुरानी बीमारियों को जड़ से खत्म करने की ताकत रखती हैं। एलर्जी, बुखार, पथरी, गांठ में परहेज बरते तो इस दवा से सदैव के लिए रोग से मुक्ति मिल जाएगी। कोरोना संक्रमण काल में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सबसे कारगर दवा आर्सेनिक-30 रही। 

वहीं यह बातें होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डा. रूबी गुप्ता ने कही। वह बुधवार को मीडिया के सवालों का जवाब दें रहीं थीं। उन्होंने कहा कि अगर मरीज बीमारी के प्राथमिक स्टेज से होम्योपैथिक दवा का सेवन करे तो जल्द राहत मिलती है। प्रस्तुत है सवाल-जवाब के मुख्य अंश। 

1. सवाल:- मेरी पत्नी को सर्वाइकल व गैस की समस्या है। अंग्रेजी दवा से राहत नहीं मिल रही है।

जवाब:- पेट साफ नहीं रहने के कारण ऐसा होता है। जिला होम्योपैथिक अस्पताल में आकर जांच कराएं। बाद दवा का सेवन करें। आराम मिल जाएगा। 

2. सवाल:- 75 वर्ष उम्र है। हल्का काम करने पर सांस फूलने लगती है।

जवाब:- छाती का एक्स-रे करवाकर चेक करवाए। यह समस्या किन कारणों से है, यह जानना जरूरी है। 

3. सवाल:- मेरी छाती में दर्द होता है। दवा से आराम मिल जाता है, लेकिन यह बीमारी ठीक नहीं हुई।

जवाब:- आपको लंबी दवा चलानी होगी। अस्पताल में आकर दिखा लें। 

4. सवाल:- क्या होम्योपैथिक दवा से सर्दी जुकाम में तत्काल राहत मिलेगी।

जवाब:- किसी भी बीमारी में तत्काल राहत का विपरीत प्रभाव भी देखा जाता है। हीपर सल्फ व रसटाक्स का सेवन करें। राहत मिलेगी। 

5. सवाल:- आठ वर्ष का बेटा है। उसे अक्सर चक्कर आने लगता है। 

जवाब:- बच्चे को नस से जुड़ी समस्या भी हो सकती है। लंबी दवा से ही इस बीमारी से मुक्ति मिलेगी। 

सवाल:- दाएं हाथ में गिल्टी हो गई है। दबाने पर दर्द भी होता है, कैसे ठीक होगा।

जवाब:- होम्योपैथक दवा चलाएं, कुछ माह के बाद राहत मिल जाएगी।

वहीं राजेंद्र सिंह बहादुरपुर, अखिलेश तिवारी सुखपुरा, अमित उपाध्याय चिलकहर, पिकीं चौबे रेवती, मुन्ना स्वर्णकार, जैनेंद्र केसरी रानीगंज, ज्योति कुमारी जयप्रकाशनगर, दिनेश प्रसाद चिलकहर, रामेश्वर वर्मा मिडढ़ी, लिलावती देवी दयाछपरा, अनुज ठाकुर शुक्ल छपरा आदि।