Headlines
Loading...
यूपी: प्रयागराज में ख़राब मौसम के चलते आने वाले विमान लगातार चार दिनों से हों रहे रद।

यूपी: प्रयागराज में ख़राब मौसम के चलते आने वाले विमान लगातार चार दिनों से हों रहे रद।


प्रयागराज। गुरुवार की रात बूंदाबांदी के बाद शुक्रवार को सुबह से मौसम खराब रहा। जिसका असर विमान सेवा पर साफ देखने को मिला और प्रयागराज आने वाली तीन फ्लाइट रद रही जबकि कई फ्लाइट देरी से आई। शुक्रवार को भोर में हर तरफ कोहरा छाया रहा। हालांकि 11 बजते बजते मौसम साफ हुआ और धूप खिली तो लोगों ने राहत की सांस ली। इससे पिछले चार दिनों से कैंसिल चल रही छह से अधिक विमान सेवाओं में सुधार हुआ।

वहीं खराब मौसम के कारण सुबह भुवनेश्वर से प्रयागराज आने वाली फ्लाइट आई। लेकिन बेंगलुरु की फ्लाइट नहीं आ सकी और न ही उड़ान भर सकी। जबकि मध्य प्रदेश के इंदौर से आने वाली फ्लाइट के आज आने की उम्मीद थी, लेकिन कम दृश्यता के कारण यह फ्लाइट भी प्रयागराज नहीं आ सकी। इसके अलावा रायपुर की फ्लाइट भी खराब मौसम के कारण रद रही।

वहीं दूसरी तरफ़ पिछले चार दिनों से खराब मौसम के कारण फ्लाइटों का संचालन प्रभावित है। खराब दृश्यता के कारण फ्लाइटों को लैंडिंग और उड़ान दोनों में समस्या हो रही है, जिसके कारण फ्लाइटें रद कर दी जा रही है। लगातार फ्लाइटों के रद रहने से यात्री परेशान हैं। जिन लोगों को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम है, उन्हें सबसे अधिक समस्या हो रही है।

वहीं इस समय 12 शहरों से प्रयागराज जुड़ा हुआ है। लेेेेेेकिन पिछले चार दिनों से लगातार फ्लाइटें कैंसिल हो रही हैं। सबसे पहले मंगलवार को छह फ्लाइट, बुधवार को सात फ्लाइट, गुरुवार को पांच फ्लाइट और आज शुक्रवार को तीन फ्लाइट कैंसिल रही। 

वहीं दूसरी तरफ़ प्रयागराज एयरपोर्ट पर शुक्रवार को भुवनेश्वर, भोपाल, देहरादूर, गोरखपुर, पुणे और दिल्ली की फ्लाइट आई और यहां से उड़ान भी भर सकी। जिससे इन शहरों की ओर सफर करने वाले व यहां से आने वाले यात्रि अपने गंतव्य तक पहुंच सके। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा बताया गया कि मौसम खराब है। दृश्यता घट गई है। इसके कारण विमान सेवा का संचालन प्रभावित हुआ है।