Headlines
Loading...
यूपी: लखनऊ समेत प्रदेश भर में घने कोहरे के साथ पारा गिरने की बड़ी गलन।

यूपी: लखनऊ समेत प्रदेश भर में घने कोहरे के साथ पारा गिरने की बड़ी गलन।

                                 Alok Pathak Reporter

लखनऊ। बादलों की आवाजाही के बीच मंगलवार की सुबह दिन चढ़ने के साथ खिली धूप ने ठंड से राहत दी। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को पूर्वी प्रदेश में बारिश की आशंका जताई है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है। इससे लखनऊ समेत अन्य जनपदों में ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। 

वहीं दूसरी तरफ़ राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मंगलवार को लखनऊ का एक्यूआइ 74 पर दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश में न्यूनतम तापमान मेरठ में 6.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान गोरखपुर में 23.6 डिग्री सेल्सियस फतेहगढ़ में 23.1 डिग्री सेल्सियस और वाराणसी और बलिया में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को पूर्वी प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके साथ तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।

वहीं दूसरी तरफ़ मौसम विभाग के के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्कता रहेगी। हालांकि सुबह के समय प्रदेश भर में कोहरा हो सकता है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन के समय भी तापमान कम रहेगा। गुरुवार से धूप खिलेगी और दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा। आने वाले दिनों में मौसम अधिकतर साफ रहेगा। कुछ जगहों पर बादल हो सकते हैं। आने वाले दो दिनों में तापमान अधिकतम 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।