Headlines
Loading...
यूपी: मेरठ में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों में भरा जोश, वहीं दूसरी तरफ़ गिनाईं उनकी उपलब्‍धि।

यूपी: मेरठ में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिलाड़ियों में भरा जोश, वहीं दूसरी तरफ़ गिनाईं उनकी उपलब्‍धि।


मेरठ। खेल विश्वविद्यालय के शिलान्‍यास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अपने संबोधन से खिलाड़ियों में जोश भरा। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हम क्रान्तिधारा मेरठ में प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते हैं। 

वहीं दृश्यता कम होने के बाद भी प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से मेरठ आए। प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया है। जीवन के हर क्षेत्र में भारत आगे बढ़ रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में भी देखने को मिल रहा है। पहली बार इतने मेडल किसी ओलिंपिक में हमारे खिलाड़ी इस बार लेकर लाए।

वहीं दूसरी तरफ़ प्रदेश में खेलों के विकास को लेकर हुए कार्य का उदाहरण देते हुए कहा कि खिलाड़ियों के लिए खेल विश्वविद्यालय स्थापित कर रहे हैं। ग्रामीण से लेकर शहर तक सांसद खेल प्रतियोगिता हुई हैं। एक जनपद एक उत्पाद में मेरठ की खेल सामग्री को रखा गया है, इसलिए मेरठ को खेल विश्वविद्यालय दिया गया। यह प्रधानमंत्री की प्रेरणा है। प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रोत्‍साहन दिया जा रहा है। उन्‍हें लखनऊ में सम्मानित किया गया। 

वहीं हर गांव में खेल का मैदान, जिम आदि कार्यक्रम शुरू किए हैं। राज्य सरकार हर स्तर पर सहयोग कर रही है। करोड़ों की धनराशि पुरस्कार के रूप में दे रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अपनी प्रतिभा के लिए जाना जाता है। किसान और जवान देश के लिए मेहनत करता है। पिछली सरकार के समय सूबे में बहन-बेटियों के साथ खिलवाड़ हुआ। अब प्रदेश में दंगे बंद हैं। कांवड़ यात्रा शुरू की गई है। असामाजिक तत्‍वों से सख्‍ती से निबटा जा रहा है।

वहीं उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 का चुनाव सामने है। सपा, रालोद, बसपा व कांग्रेस सब एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। जिनका लक्ष्य है सत्ता प्राप्त करके लूटना। 2022 में भाजपा को फिर लाना है। इस बार 100 में 60 प्रतिशत हमारा है और बाकी में बंटवारा है। बंटवारे में भी हमारा है। सपा के लोग गुंडे, अपराधी, माफिया होते हैं। सपा की सत्ता आते ही एक छोटा चोर भी फोरच्‍यूनर से चलने लगता है। 

वहीं उन्‍होंने जनता से सवाल किया कि भाजपा न होती तो क्‍या धारा 370 हटती। बाबा विश्वनाथ मंदिर बन पाता क्या। उत्तर प्रदेश में अब कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जाती है। देश के प्रधानमंत्री ने संगम में डुबकी लगाने के बाद सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर सम्मान देने का कार्य किया। हम समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। गरीबों को राशन दिया गया। पहले बिजली नहीं आती थी अब हर गांव शहर को बिजली मिल रही है। 

वहीं दूसरी तरफ़ सरकार का खजाना किसानों के लिए खोल दिया गया है। गन्ना भुगतान और किसान सम्मान निधि दिया जा रहा है। भ्रष्टाचार पर लगाम सिर्फ भाजपा लगा सकती है। कोई गरीबों को सताता है तो उसे बख्शा नहीं जाता। सपा और बसपा की सरकार होने पर उनके जिले का विकास और भाजपा के होने पर 75 जिले का विकास।