
UP news
यूपी: मथुरा में सरेराह गांव प्रधान की हुईं हत्या, बाइक सवार नकाबपोशाें ने दिया वारदात को अंजाम।
मथुरा। कोकिलावन परिक्रमा मार्ग में शनिवार को दिनदहाड़े पैगांव के ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कोकिलावन की परिक्रमा लगा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनके पीछे से तीन गोली मारी हैं। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
वहीं कोसीकलां थाना क्षेत्र के कोकिलावन में शनि देव मंदिर है। दोपहर करीब 12 बजे कोकिलावन की पैगांव के प्रधान रामवीर सिंह (48) परिक्रमा लगा रहे थे। गिडोह गांव मोड़ पर एक मोटरसाइकिल पर तीन नकाबपोश युवक आए और पीछे से प्रधान को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगते ही प्रधान वहीं गिर गए और और उनकी मौत हो गई।
वहीं दूसरी तरफ़ प्रधान की हत्या से परिक्रमा मार्ग में अफरा -तफरी मच गई। श्रद्धलुओं में भगदड़ मच गई। हत्या कर बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर सीओ छाता वरुण कुमार सिंह पहुंच गए। सीओ ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। उनकी तलाश को चेकिंग कराई जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।