
UP news
यूपी: वाराणसी पर निर्भर सुमेधा को मिली इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल तो लगे आत्मनिर्भरता के पंख।
वाराणसी। दुर्गाकुंड मानस नगर की रहनेवाली दिव्यांग सुमेधा के हौसले और मजबूत इरादों ने आज उसे आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ा दिया है। अब सुमेधा दिव्यांगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने की टिप्स भी रही है। पहले सुमेधा माता पिता और भाई के ऊपर हर कार्य के लिए निर्भर रहती थी।
वहीं लेकिन उसकी लगन और आत्मशक्ति ने उसे मजबूत ही नहीं बनाया बल्कि मेक इन इंडिया से जुड़ी मोटराइज्ड व्हील चेयर से सुमेधा को पंख लग गए और वो घर के बाहर भी जा सकती है। सुमेधा की लगन और हौसले को देखते हुए पिता बृजेश ने लॉक डाउन के दौरान घर मे ही शूटिंग रेंज बना डाला। कई पुरस्कारों को जीतने वाली दिव्यांग सुमेधा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मिल चुके हैं।
वहीं परनिर्भर सुमेधा ने आत्म निर्भर बनने का पूरा प्रयास घर में ही किया और अपने हर कार्य को स्वयं संपादित करने का प्रयास पुरा प्रयास की। बिना थके, बिना हारे एक एक कदम बढ़ती रही। आज सुमेधा घर के अंदर का सारा काम स्वयं कर लेती है। बाहरी कार्य लिए परनिर्भर रहती थी। लेकिन सुमेधा के पिता बृजेश पाठक ने एक पिता होने के नाते बाहरी कार्य के लिए उसे सरकार द्वारा एलिम्को की इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल पर चलना सिखाया।
वहीं सुमेधा की सेल्फ शिफ्टिंग बहुत मुश्किल थी लेकिन सुमेधा ने घर में ही जिम और फिजिकल टिप्स से उसे भी सीख लिया। सुमेधा के व्हील चेयर को देखने वाले मुकुल किशोर ने नियोमोशन कम्पनी की जानकारी दी। स्टार्टअप से जुड़े इंजिनियर्स ने मेक इन इंडिया के तहत सुमेधा को दो पार्ट में व्हील चेयर प्रोवाइड की।
वहीं नियो फ्लाई-ये सुमेधा के लिए मेजरमेंट करके पर्सनलाइज व्हील चेयर है और नियो बोल्ट-ये एक इलेक्ट्रिक डिवाइस है जो व्हील चेयर में आगे जुड़ जाता है। पहली बार सुमेधा जब अपने इस नए व्हील चेयर मोटराइज्ड पर बैठी तो उसके चेहरे पर आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के भाव देखकर माता पिता के चेहरे पर अलग भाव थे।
वहीं 2013 में अचानक समस्या के बाद कुछ दिन परेशान थी लेकिन उसके बाद से सुमेधा ने संकल्प लिया हर काम संभव हो सकता है। जो काम लोग खड़े होकर कर सकते हैं वही बैठकर भी किया जा सकता है।सीबीएसई इंटरमीडिएट स्पेशल कैटेगरी की परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके बाद लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार मिला। खेल में 28 वीं ऑलइंडिया जीवी मालवंकर शूटिंग चैंपियनशिप 2018 में कांस्य और स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप मेरठ में स्वर्ण पदक हासिल की।किसी भी कार्यक्रम में सुमेधा की एंकरिंग सुनकर लोग आश्चर्य करते हैं।