Headlines
Loading...
यूपी: वाराणसी में महिला पदाधिकारियों ने अपर्णा यादव का भाजपा में शामिल होने पर किया जोरदार स्‍वागत।

यूपी: वाराणसी में महिला पदाधिकारियों ने अपर्णा यादव का भाजपा में शामिल होने पर किया जोरदार स्‍वागत।

                        Vinit Jaiswal City Reporter

वाराणसी। भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र व वाराणसी जिला एवं महानगर ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्र वधु अपर्णा यादव के आज भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया है। भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, जिला अध्यक्ष विनीता सिंह एवं महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल ने संयुक्त रूप से कहा इससे यह स्पष्ट हो गया है कि बहन, बेटी, बहू सभी भाजपा सरकार में सुरक्षित है और इस सरकार में सभी का सम्मान है।

वहीं भाजपा नेत्रियों ने महिलाओ के सम्मान, स्वावलंबन, उत्थान,और महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा उठाये गए कदमों की सराहना करते हुए कहा कि पहले इस राज्य में महिलाओं को सरेआम परेशान किया जाता था, उन्हें प्रताड़ित किया जाता था और विपक्षी पार्टी के नेता जी कहा करते थे कि लड़के हैं गलती हो जाती है। 

वहीं उन्होंने महिलाओं को पूर्व सरकार के कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा की वह डर जो केवल बेटी के लिए नहीं बल्कि मां के लिए भी अभिशाप बन जाता था, वह मां जो दरवाजे पर नजरें टिका कर रखती थी कि सूरज ढलने से पहले भगवान करे बेटी लौट आए और लौटे तो सम्मान से ही लौटे।              

वहीं भाजपा नेत्रियों ने कहा कि महिला संरक्षण आज हमारी सरकार के लिए मात्र एक वाक्य नहीं बल्कि आज हमारे जीवन का आधार बन गया है। आज जब हम घर की दहलीज लांघते हैं तो कहीं ना कहीं खुद को और परिवार को यह विश्वास होता है की बेटी-बहू घर से निकली है तो सर उठा कर गई है, सर झुका कर नहीं आएगी।              

वहीं दूसरी तरफ़ भाजपा नेत्रियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निरंतर महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है। मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति केंद्र की मोदी सरकार की देन है। उज्जवला योजना के अन्तर्गत महिलाओ को निशुल्क कनेक्शन दिए गये, शौच के लिए महिलाओ को घर से बाहर ना जाना पडे इसलिए इज्जतघर बनाए गये। सुकन्या समृद्धि योजना के अन्तर्गत जन्म लेने वाली बेटीयों का भविष्य सुरक्षित किया गया।

वहीं भाजपा नेत्रियों ने कहा कि जितना मान सम्मान महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी ने दिया उतना किसी अन्य पार्टियों ने नही दिया। संगठन में राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक महिला मोर्चा कार्य कर रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जरुरतमंद महिलाओं तक पहुंचाने का कार्य भी महिला मोर्चा के माध्यम से किया जा रहा है।