Headlines
Loading...
उत्तराखंड: देहरादून जिले की 10 विधानसभा सीटों पर 117 प्रत्याशी हैं मैदान में।

उत्तराखंड: देहरादून जिले की 10 विधानसभा सीटों पर 117 प्रत्याशी हैं मैदान में।


उत्तराखंड। देहरादून जिले की 10 विधानसभा सीटों पर 117 प्रत्याशी चुनावी दंगल में आमने-सामने हैं। अगर देखें तो धर्मपुर विधानसभा सीट पर 19, रायपुर विधानसभा सीट पर 15, डोईवाला विधानसभा सीट पर 12, देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर 12, ऋषिकेश विधानसभा सीट पर 12, सहसपुर विधानसभा सीट पर 11, विकासनगर विधानसभा सीट पर 10, चकराता विधानसभा सीट पर 10, राजपुर रोड विधानसभा सीट पर 09 और मसूरी विधानसभा सीट पर 07 प्रत्‍याशी मैदान में हैं।

वहीं उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में सभी 70 विधानसभा सीटों पर 632 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 391 प्रत्याशी गढ़वाल मंडल के सात जिलों की 41 सीटों पर ताल ठोक रहे हैं, जबकि कुमाऊं मंडल की 29 सीटों पर 241 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सभी के भाग्य का फैसला अब 14 फरवरी को होने वाले मतदान के दिन होगा।