Headlines
Loading...
हरियाणा: पानीपत में बजट 2022 ने आने वाले हाईवे बढ़ेगा तो रोजगार ई व्हीकल पर फोकस से आटोमोबाइल में नई क्रांति आएगी।

हरियाणा: पानीपत में बजट 2022 ने आने वाले हाईवे बढ़ेगा तो रोजगार ई व्हीकल पर फोकस से आटोमोबाइल में नई क्रांति आएगी।


हरियाणा। पानीपत में बजट 2022 ने आने वाले कई सालों के लिए राह दिखाई है। पानीपत के उद्यमियों और सीए का कहना है कि दूरदर्शी बजट है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें हाईवे को 25 हजार किलोमीटर तक तैयार करने का प्रस्ताव है। सीधे-सीधे ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा। अभी लाजिस्टिक में हम लोग चीन के मुकाबले कमजोर हैं। अगर सड़क बेहतर होगी तो रोजगार तो अपने आप आएगा ही। 

वहीं इसके अलावा व्‍हीकल पर जिस तरह चर्चा हुई है, उससे पानीपत में ई बाइक्‍स और ई एक्टिवा की तरफ रुझान बढ़ेगा। ई आटोमोबाइल के डीलरों की खुशी बढ़ी है। हालांकि पानीपत को टेक्सटाइल पार्क मिलने की उम्मीद थी। स्किल सेंटर का भी इंतजार था। उद्यमियों का कहना है कि राज्य सरकार के बजट से यह मिल सकता है।

वहीं निर्यातक विनीत शर्मा का कहना है कि अभी ट्रांसपोर्ट में कमियों के कारण कई बार माल पहुंचने में बहुत देर हो जाती है। पिछले दिनों किसान आंदोलन चला तो माल देरी से पहुंचा। इसके अलावा विदेश से जो बायर भारत में आते हैं, उन्हें उन तक पहुंचने में ही काफी समय लग जाता है। यह सिस्टम सुधरेगा तो जाहिर है निर्यात को बढ़ावा ही मिलेगा। इसके अलावा घरेलू कारोबार भी निश्चित रूप से बढेगा।

वहीं पानीपत तक रैपिड ट्रेन आएगी। इसका प्रस्ताव बन चुका है। दिल्ली से शुरू होकर पानीपत तक 12 से ज्यादा स्टेशन तक यह ट्रेन रुकेगी। 400 नई वंदेभारत ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। उद्यमियों का कहना है कि यही ट्रेन पानीपत को मिल सकती है। यह ट्रेन आगे करनाल तक जा सकती है।

वहीं बजट में इस बिंदु का उद्यमियों ने स्वागत किया है। डायर्स एसोसिएशन के प्रधान एवं पोलर कंबल निर्माता भीम राणा का कहना है कि अभी ट्रकों से माल भेजना पड़ता है। डीजल ज्यादा लगता है। किराया ज्यादा देना पड़ता है। अगर ट्रेन के माध्यम से देश के अलग-अलग स्टेशन तक माल पहुंचा सकेंगे तो जल्दी पहुंचेगा, साथ ही किराया भी कम लगेगा। अभी बंगाल के कई जिलों में स्टेशन से माल नहीं पहुंचा सकते।

वहीं ई व्हीकल पर सरकार का फोकस है। एलके होंडा के निदेशक ललित गोयल का कहना है कि बैट्री बनाने के लिए निजी कंपनियोें को अवसर मिलेंगे। इससे बैट्रियां सस्ती मिलेंगी। साथ ही जल्द उपलब्ध होंगी। इससे ई एक्टिवा और ई बाइक के रास्ते खुलेंगे।

वहीं फल-सब्जी किसानों के लिए पैकेज की घोषणा की गई है। पानीपत के किसानों का कहना है कि यह जरूरी भी था। अभी उनका माल कई बार खराब हो जाता है। सही जगह पहुंच नहीं पाता। वहीं एमएसपी पर 2.7 लाख करोड़ दिया जा रहा है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी ईश राणा का कहना है कि इससे किसानों के बीच भरोसा बढ़ेगा।