Headlines
Loading...
भारत दर्शन ट्रेनों का संचालन फिर शुरु , 22 फरवरी को आएगी श्री रामायण यात्रा ट्रेन Operation of Bharat Darshan trains resumes, Shri Ramayana Yatra train will arrive on February 22

भारत दर्शन ट्रेनों का संचालन फिर शुरु , 22 फरवरी को आएगी श्री रामायण यात्रा ट्रेन Operation of Bharat Darshan trains resumes, Shri Ramayana Yatra train will arrive on February 22


बीना. आइआरसीटीसी ने भारत दर्शन ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। इसी के तहत प्रदेश के यात्रियों के लिए आइआरसीटीसी 22 फरवरी को साबरमती स्टेशन से भारत दर्शन विशेष पर्यटक ट्रेन श्री रामायण यात्रा के लिए रवाना करेगी। ट्रेन भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

 श्रीरामायण यात्रा विशेष पर्यटक ट्रेन 22 को साबरमती स्टेशन से रात एक बजे रवाना होकर, वड़ोदरा, गोधरा, मेघनगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंजबासौदा, बीना, ललितपुर एवं झांसी स्टेशन से होते हुए जाएगी।

 जहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 17 दिनों की इस यात्रा में अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुरी, सीतामढ़ी, वाराणसी, प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हम्पी एवं रामेश्वरम के मंदिरों का दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए यात्रियों को 16 हजार 65 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च उठाना होगा। इसमें नाश्ता से लेकर भोजन सहित यात्रियों के रुकने की व्यवस्था रहेगी। टिकट शुल्क में ही यात्रियों को चार लाख रूपए का दुर्घटना बीमा भी शामिल रहेगा। इस यात्रा में श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। 

यात्रियों को कोविड नियमों का पालन करना होगा। जिसमें सैनिटाइजर, मास्क और फेसशील्ड भी श्रद्धालुओं को दिए जाएंगे। ट्रेन के सभी कोच, शौचालय को लगातार सैनिटाइज भी किया जाएगा। ताकि लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके। गौरतलब है कि कोरोना काल में पर्यटक ट्रेनों का संचालन बंद था। जिसे फिर से शुरू किया जा रहा है।


ट्रेन 22 फरवरी को रात एक बजे साबरमति से चलेगी जो सुबह 8.30 बजे रतलाम, 10.50 बजे उज्जैन, 15.10 बजे सिहोर, 16.15 बजे संत हिरदाराम नगर, 17.50 बजे विदिशा, 18.35 बजे गंजबासौदा व 19.25 मिनट पर जंक्शन पहुंचेगी।