Headlines
Loading...
हरियाणा : हवा के साथ मौसम ने बदली करवट, वहीं 23 फरवरी तक उत्तरी हरियाणा में बूंदाबांदी के दिख रहे आसार।

हरियाणा : हवा के साथ मौसम ने बदली करवट, वहीं 23 फरवरी तक उत्तरी हरियाणा में बूंदाबांदी के दिख रहे आसार।


हरियाणा। हिसार प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तापमान में जरूर इजाफा हो गया हो, मगर अब फिर से मौसम परिवर्तित दिखाई दे रहा है। रविवार देर रात्रि व सोमवार सुबह तेज हवा चल रही हैं। इसमें सायं के समय हल्की ठंड महसूस होती दिखी। वहीं सोमवार को दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। दिन में 27.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि रात्रि तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं इससे पहले फरवरी माह में सर्वाधिक 27 डिग्री सेल्सियस तक दिन का तापमान पहुंच गया था। हालांकि दिन में धूप भी अच्छी निकल रही है जिससे अधिक सर्दी का अहसास नहीं हो रहा है। इस बार यह देखा गया है कि सर्दी अक्सर होली के बाद विदाई लेती थी मगर इस बार फरवरी में ही इस प्रकार का मौसम होने से परिवर्तन आया है। 

वहीं दिन में ही काफी गर्मी का अहसास हो रहा है। अब 23 फरवरी तक उत्तर हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार हैं। उत्तरी हरियाणा में चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल हैं। 24 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 24 फरवरी तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 

वहीं पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 21 फरवरी से 23 फरवरी के बीच राज्य के पश्चिम व दक्षिण क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई व मध्यम गति से हवा चलने की संभावना है। उत्तर हरियाणा में कुछ एक स्थानों पर गरज चमक व छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की भी संभावना है। 

वहीं गौरतलब है कि पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यरेखा-क्षेत्र में उत्पन्न होने वाली वह बाह्य- उष्ण कटिबंधीय आंधी है जो सर्दी में भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर भागों में अकस्मात मैदानी क्षेत्रों में बारिश तो पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी ले आती है। यह बारिश मानसून की बरसात से भिन्न होती है। यह ईरान इराक अफगानिस्तान होते हुए भारत में प्रवेश करते हैं। हर माह में पश्चिमी विक्षोभ तीन से चार आते हैं।