Headlines
Loading...
यूपी : मेरठ में रैपिड रेल कारिडोर सुरंग के लिए 80 हजार सेगमेंट बनकर हुए तैयार।

यूपी : मेरठ में रैपिड रेल कारिडोर सुरंग के लिए 80 हजार सेगमेंट बनकर हुए तैयार।


मेरठ। रैपिड रेल कारिडोर के लिए दिल्ली में आनंद विहार व मेरठ में फुटबाल चौक से गांधी बाग तक सुरंग बनेगी। जिस तरह से इस कारिडोर के पिलर व रेल पटरी के वायाडक्ट आदि के लिए प्रीकास्ट सेगमेंट का उपयोग किया जा रहा है उसी तरह से सुरंग के लिए भी प्रीकास्ट सेगमेंट का उपयोग किया जाएगा। उधर, सुरंग खोदने वाली मशीन सुदर्शन को तैयार किया जा रहा है।

वहीं इधर सुरंग के लिए सेगमेंट भी तेजी से तैयार किया जा रहा है। दिल्ली के आनंद विहार में सुरंग के लिए सेगमेंट दिल्ली स्थित कास्टिंग यार्ड में तैयार किया जा रहा है। वहीं मेरठ के सुरंग के लिए शताब्दीनगर स्थित कास्टिंग यार्ड में सेगमेंट तैयार किया जा रहा है। दोनों स्थानों को मिलाकर अब तक 80 हजार से अधिक सेगमेंट तैयार कर लिए गए हैं। इसे तैयार करने के लिए दोनों स्थानों को मिलाकर करीब 800 श्रमिक दिन-रात लगे हुए हैं। प्रतिदिन 32 सेगमेंट तैयार किया जा रहा है। गौरतलब है कि सुरंग खोदने वाली मशीन की असेंबलिंग चल रही है। अगले महीने से खोदाई का कार्य शुरू होगा।

वहीं आनंद विहार में रैपिड रेल के आने व जाने के लिए दो अलग-अलग सुरंग बनेगी। इसी तरह से मेरठ में भी आने व जाने के लिए अलग-अलग दो सुरंग बनाई जाएगी। दोनों सुरंग व्यास 6.5 मीटर होगा। दिल्ली समेत अन्य शहरों में मेट्रो की सुरंग का व्यास 5.5 मीटर होता है।