Headlines
Loading...
यूपी : लखनऊ में 87 कंपनी अर्धसैनिक बल और करीब 15 हजार पुलिस कर्मी कराएंगे मतदान।

यूपी : लखनऊ में 87 कंपनी अर्धसैनिक बल और करीब 15 हजार पुलिस कर्मी कराएंगे मतदान।


लखनऊ। नौ विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से 23 फरवरी को मतदान कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने सारे इंतजाम कर लिए हैं। मतदान के दौरान सभी पोलिंग स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। 

वहीं सोमवार दोपहर इसके लिए बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बल, पीएसी और पुलिस कर्मी आ गए हैं। लखनऊ पुलिस के आलावा गैर जनपदों से आने वाली पुलिस अधिकारियों की निगरानी में मतदान कराएगी। वहीं जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया ने बताया कि शहर में कुल 3438 मतदेय स्थल हैं और 1103 केंद्र हैं। 

वहीं इनमें से 134 क्रिटिकल और 125 वल्नरेबल हैं। इन सभी बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि चुनाव सेल प्रभारी डीसीपी दिगंबर कुशवाहा को बनाया गया है। इसके अलावा वल्नरेबल केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।