Headlines
Loading...
हरियाणा : यमुनानगर में दो समुदाय में चला खूनी संघर्ष, वहीं डीजे की आवाज को लेकर हुआ विवाद।

हरियाणा : यमुनानगर में दो समुदाय में चला खूनी संघर्ष, वहीं डीजे की आवाज को लेकर हुआ विवाद।


हरियाणा। यमुनानगर जठलाना थाना क्षेत्र के गांव नागल में एक बार फिर दो समुदाय के बीच विवाद पनप गया। एक समुदाय के लोग जगराता में भजन बजा रहे थे, तो दूसरे समुदाय के लोगों के यहां पर निकाह का कार्यक्रम था। जिसको लेकर ही यह विवाद हुआ। रात को पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। 

वहीं सुबह इस विवाद को लेकर गांव में पंचायत हुई। जिसमें दोनों समुदाय के लोग आमने सामने हो गए। दोनों और से पथराव हुआ। जिसमें 20-25 लोग घायल हुए हैं। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

वहीं बता दें कि गांव नागल में नरेंद्र के घर पर जगराता का कार्यक्रम था। जिसमें भजन चल गए थे। जबकि बराबर में ही जुल्फान के यहां पर निकाह का कार्यक्रम था। जिसमें डीजे बज रहा था। जगराता में बज रहे लाउडस्पीकरों की आवाज कम कराने को लेकर कमालदीन समेत कई अन्य लोग नरेंद्र के यहां पर पहुंच गए। 

वहीं जिससे विवाद बढ़ गया। मामला बढ़ता देख नरेंद्र पक्ष की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गांव में पहुंची। नरेंद्र का आरोप है कि आरोपित कमालदीन समेत चार-पांच लोग गंडासी व अन्य हथियार लेकर आए थे। पुलिस ने बीच बचाव कर मामला निपटाया।

वहीं इस मामले को लेकर सोमवार की सुबह गांव में पंचायत बुलाई गई। जिसमें दोनों समुदाय के लोग एकत्र हुए। यही पर पंचायत में विवाद बढ़ गया। एक दूसरे के साथ गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते दोनों ओर से झड़प शुरू हो गई। दोनो और से पथराव हुआ व धारदार हथियार चले। 

वहीं जिसमें एक पक्ष से जुल्फान, शमसाद, शफद, रसीद, ताबिल, आरिफ, तबस्सूम व तन्नू घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से नरेंद्र, पाला, ब्रजपाल चोटिल हुए हैं। कुछ अन्य महिलाओं को भी चोटें लगी हैं। गंभीर घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस पथराव में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। घरों में खिड़कियां व दरवाजा और अन्य सामान टूटा है।

वहीं रात को पुलिस गांव में पहुंची थी, लेकिन विवाद को हलके में ले गई। रात को गांव में पुलिस भी तैनात नहीं की गई थी। जबकि पुलिस को जानकारी थी कि यह गांव संवेदनशील है। दीपावली के दिन भी यहां पर पटाखे बजाने को लेकर दोनों समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो चुकी है। जिस वजह से ही यह विवाद दोबारा भड़का। जठलाना थाना प्रभारी पूर्ण सिंह का कहना है कि गांव में फिलहाल पुलिस बल तैनात है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।