Headlines
Loading...
हरियाणा: यमुनानगर में नशे की लत के शिकार युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर किया सुसाइड।

हरियाणा: यमुनानगर में नशे की लत के शिकार युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर किया सुसाइड।


हरियाणा। यमुनानगर के गांधीनगर थाना क्षेत्र की जम्मू कालोनी निवासी 34 वर्षीय अमन ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। उसका शव खड्डा कालोनी के पास एक फार्म हाउस के बाथरूम में मिला। मृतक स्मैक के नशे का आदी था। उसके पास काम भी नहीं था। जिस वजह से परेशान था। पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है।

वहीं अमन पहले फ्रांस में नौकरी करता था। दो साल पहले वह फ्रांस से लौटा था। इस बीच लाकडाउन लग गया और वह वापस नहीं जा सका। इसी दौरान उसकी शादी हुई। अब उसके पास एक बेटी है। दोबारा फ्रांस जाने के लिए उसने आवेदन किया हुआ था। फिलहाल वह घर पर ही खाली रहता था। मृतक के भाई अरूण ने बताया कि अमन दो माह से घर पर ही था। शुक्रवार को मम्मी व पापा किसी रिश्तेदारी में गए थे। 

वहीं इस दौरान ही अमन भी घर से निकल गया। घर से वह किसी दोस्त के साथ गाड़ी पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद रात काे उसने पत्नी को काल किया और कहा कि वह जहर खा रहा है। इसके बाद डायल 112 पर काल की। पुलिसकर्मी ने भी अमन से बात की, तो पता लगा कि वह अंबाला में है। उसे वापस आने के लिए कहा, लेकिन वह रात भर नहीं घर नहीं आया। इसके बाद गांधीनगर थाना में अमन के बारे में सूचना दी।

वहीं दूसरी तरफ़ खड्डा कालोनी में फार्म हाउस है। सुबह वहां पर नौकर पहुंचा, तो बाथरूम में अमन पड़ा हुआ था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। जिस पर पुलिस पहुंची। पुलिस उसे अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत बता दिया। गांधीनगर थाना के जांच अधिकारी एसआइ रिषिपाल ने बताया कि मृतक अमन स्मैक का आदी था। उसके पास काम भी नहीं था। जिससे वह परेशान था। मामले में 174 की कार्रवाई कर शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया।