Headlines
Loading...
झारखंड : साहिबगंज ज़िले में चार बच्चे की मां को लेकर उड़ गया एक लड़का, वहीं पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई हत्या का अपराध।

झारखंड : साहिबगंज ज़िले में चार बच्चे की मां को लेकर उड़ गया एक लड़का, वहीं पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई हत्या का अपराध।


झारखंड। साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में चार बच्चों की मां और एक युवक की प्रेम कहानी सामने आई है। महिला अपने चार बच्चों को छोड़कर युवक के साथ फरार हो गई। इसके बाद महिला के पति ने पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को पकड़ लिया है। इसके बाद पूछताछ और जांच में एक नई कहानी सामने आई है। युवक हत्या का भी आरोपी है। पुलिस को उसकी तलाश थी। अब युवक की अपराध गाथा जानकर महिला भौंचक है। 

वहीं जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के चानन गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर महिला के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार युवक का नाम कृष्णा मंडल है। पुलिस ने जब युवक को गिरफ्तार कर थाना लायी और पूछताछ किया तो वह चानन गांव निवासी मुन्ना मंडल की मां सीता मुन्नी देवी की हत्या का आरोपी भी निकला।

वहीं थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी का नाम कृष्णा मंडल है जो चानन गांव का रहने वाला है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। मंडल के खिलाफ शिकायत करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसकी पत्नी जो 4 बच्चे की मां है उसको पहला फुसलाकर भगा लिया है। आवेदन के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सहित महिला को भी बरामद कर लिया है। तत्काल महिला को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं आरोपी कृष्णा मंडल को हत्या व अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।