Headlines
Loading...
झारखंड : जमशेदपुर में टाटा-रांची की दूरी ऐसे हो जाएगी कम।

झारखंड : जमशेदपुर में टाटा-रांची की दूरी ऐसे हो जाएगी कम।


जमशेदपुर। टाटानगर से रांची के लिए के बीच की दूरी को कम करने के लिए एक नया रेल बाइपास बनाया जा रहा है। जो टाटा से मुरी जंक्शन जाने के बजाए इलू-सिल्ली होते हुए रांची जाएगी। इससे 45 से 60 मिनट से ज्यादा समय की बचत होगी। टाटानगर से रांची के लिए वर्तमान में चार ट्रेनों की आवाजाही होती है। ये ट्रेन टाटा से मुरी होते हुए रांची को जाती है।

वहीं मुरी पहुंचने के बाद ट्रेन के इंजन आगे से काटकर पीछे (रिवर्सल) किया जाता है। इससे 15 से 20 मिनट का समय खर्च होता है। साथ ही टाटा से रांची जाने के लिए ट्रेन को मुरी स्टेशन से घूमकर जाना पड़ता था। लेकिन दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड को इलू से सिल्ली होते हुए नया बाइपास का प्रस्ताव भेजा है।

वहीं इस परियोजना में 100 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। रेलवे बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक संदेश दिया है। जिसकी रिपोर्ट फरवरी 2022 तक भेज दी जाएगी। नया लूप लाइन बनने से 9.21 किलोमीटर रूट की बचत तो होगी। सज्ञथ ही यात्रा में लगने वाले समय में भी 45 मिनट व इंजन रिवर्सल में लगने वाला समय भी बचेगा।

वहीं वर्तमान में टाटा-रांची के बीच 213 किलोमीटर की दूरी को तय करने में तीन घंटे 50 मिनट का समय लगता है। नया बाइपास बननेे से लगभग एक घंटे की बचत होगी और ट्रेन ढ़ाई घंटे से दो घंटे 50 मिनट पर ही टाटा से रांची पहुंच जाएगी।

वहीं सांसद प्रतिनिधि अरुण जोशी ने बताया कि राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने सिल्ली-ईलू लाइन के निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी से पत्राचार किया था। जिसमें उन्होंने टाटा-रांची के बीच सिल्ली-ईलू होते हुए नया बाइ-पास निर्माण का आश्वासन दिया है।

वहीं सर्वे रिपोर्ट के बाद आगे का काम होगा। इस रेल लाइन के निर्माण होने पर रांची से जमशेदपुर व कोलकाता के बीच रेल सेवा और तेज होगी। लोग कम समय व बस से कम किराए पर सुरक्षित टाटा-रांची के बीच यात्रा कर पाएंगे।