Headlines
Loading...
झारखंड : मधुबन चिंतन शिविर में राहुल गांधी ने हेमंत सरकार के कांग्रेसी मंत्रियों को सुनाई खरी खोटी।

झारखंड : मधुबन चिंतन शिविर में राहुल गांधी ने हेमंत सरकार के कांग्रेसी मंत्रियों को सुनाई खरी खोटी।


झारखंड। मधुबन गिरिडीह झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मधुबन चिंतन शिवर को मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आनलाइन संबोधित किया। इस दाैरान राहुल ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को नसीहत दी। 

वहीं उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं की बदौलत आप मंत्री बने हैं वही आप को हटा भी सकते हैं। हमारे मंत्रियों और विधायकों की जिम्मेदारी बनती है कि वह कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाएं कि सरकार उनकी है। राहुल गांधी के इस बयान को हेमंत सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्रियों से कार्यकर्ताओं की नाराजगी को जोड़कर देखा जा रहा है।

वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित चिंतन शिवर को आनलाइन संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंत्रियों को दो टूक कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने आपको मंत्री बनाया है वो चाहें तो आपको हटा भी सकते हैं। मंगलवार को समापन सत्र के दौरान कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्होंने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्रियों को नसीहत दी। 

वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं की बदौलत आप मंत्री बने हैं वही आप को हटा भी सकते हैं। हमारे मंत्रियों और विधायकों की जिम्मेदारी बनती है कि वह कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाएं कि सरकार उनकी है। झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से झामुमो गठबंधन की सरकार चल रही है। इसमें कांग्रेस के चार विधायक मंत्री हैं। पहले ऐसी बातें सामने आ चुकी है कि इन मंत्रियों से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता खुश नहीं हैं। 

वहीं शिविर के पहले ही दिन कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के सामने मंत्रियों की शिकायत पहुंचाई। आरोप है कि मंत्री कार्यकर्ताओं की नहीं सुनते। राहुल ने हेमंत सरकार में शामिल अपने मंत्रियों को कहा-हमारे मंत्रियों और विधायकों की जिम्मेदारी बनती है कि वह कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाएं कि सरकार उनकी है

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड की संस्थाओं में झारखंड की आवाज आनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं से कहा कि आपका काम झारखंड के डीएनए की रक्षा करना है। भाजपा और आरएसएस का प्रयास है की यहां नागपुर की विचारधारा थोपी जाए। जब भाजपा किसी आदिवासी की जमीन छीनती है, किसी मुसलमान को धमकाती है या किसी गरीब से मनरेगा का हक छीनती है तो निश्चित तौर पर यह संविधान पर हमला है और हमें इसकी रक्षा करनी है।

वहीं चिंतन शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंत्रियों के अलावा संगठन को भी पार्टी कार्यकर्ताओं की सुध लेने को कहा। राहुल ने प्रभारी अविनाश पांडेय, सह प्रभारी उमंग सिंघार, पीसीसी अध्यक्ष राजेश ठाकुर को निर्देश देते हुए राहुल ने कहा कि वे देखें कि जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती में अहम रोल निभाया है, उन्हें उचित सम्मान और जगह मिले।

वहीं राहुल ने कहा कि हम चाहते हैं कि झारखंड की शैक्षणिक संस्थानों में हर मजहब के युवा की आवाज शामिल हो। इसी विचारधारा को हम दिल्ली में भी जोड़े। कांग्रेस पार्टी यूनियन आफ स्टेट की रक्षा करने पर भरोसा करती है।

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी किसी आदिवासी की जमीन छिनती है, किसी मुसलमान को डराती है, किसी गरीब से मनरेगा का हक छीनती है तो इसका मतलब साफ है कि बीजेपी यूनियन आफ स्टेट पर हमला कर रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ताऱीफ भी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज हमारे कार्यकर्ता भाजपा के विचारों से डटकर मुकाबला कर रहे हैं।