Headlines
Loading...
झारखंड : रांची में छत से छलांग लगाकर खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए घर में घुसकर चाकू के बल पर किया लूटपाट।

झारखंड : रांची में छत से छलांग लगाकर खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए घर में घुसकर चाकू के बल पर किया लूटपाट।


झारखंड। राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित लावातू टोला के एक घर में मंगलवार की देर रात घर में घुसकर चाकू के बल पर दो अपराधियों ने लूटपाट की घटना का अंजाम दिया। एक अपराधी छत के सहारे घर में घुसकर खुद को पुलिस का जवान बताते हुए गृहस्वामी से घर खुलवाया। 

वहीं जिसके बाद दूसरा सहयोगी मुख्य दरवाजे से प्रवेश किया और चाकू के बल पर पीड़ित को कब्जे में ले लिया। लूटपाट कर भाग रहे अपराधियों के बारे में पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंची पीसीआर की पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधी का नाम उत्तम कुमार उपाध्याय है। वह मूल रूप से गढ़वा का रहने वाला है।

वहीं वर्तमान में पकड़ा गया आरोपी हटिया स्थित हेसाग में किराए के घर में रहता था। वहीं, एक पुलिस को चकमा देते हुए बाइक से कूदकर फरार हो गया। फरार अपराधी का नाम हाशिम है वह डोरंडा के मणि टोला का रहने वाला है। वहीं पुंदाग ओपी प्रभारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गृह स्वामी महेंद्र महतो ने अपने निजी कार्य से किसी दूसरे जगह गए हुए थे।

वहीं ऐसे में वे अपने एक परिचित को घर की देखभाल का जिम्मा देकर गए थे। अपराधियों ने घर का देखभाल कर रहे व्यक्ति को चाकू के बल पर कब्जे में कर पूरी घटना का अंजाम दिया। पकड़े गए अपराधी से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है और फरार अपराधी हासिम के बारे में जानकारी जुटा कर गिरफ्तारी में जुटी हुई है।

वहीं गिरफ्तार आरोपित उत्तम उपाध्याय का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। 14 वर्ष पहले भी गिरफ्तार आरोपित को अरगोड़ा पुलिस ने लूटपाट और हत्या के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजी थी। कई वर्ष तक जेल में रहने के बाद वह छूट कर बाहर आया था और अपने सहयोगीयों के साथ मिलकर लूटपाट की घटना का अंजाम दे रहा था।

वहीं दूसरी तरफ़ पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि गिरफ्तार आरोपित के साथ में रहकर लूटपाट की घटना का अंजाम देने वाले अपराधी का नाम हाशिम है। वह डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित मनी टोला का रहने वाला है। हाशिम का भी पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। फरार अपराधी हातिम को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।