Headlines
Loading...
झारखंड: अमड़ापाड़ा पाकुड़ पचुवाड़ा रांगा टोला में गढ़वा निवासी पहाड़िया बटालियन के जवान की सड़क हादसे में हुईं मौत।

झारखंड: अमड़ापाड़ा पाकुड़ पचुवाड़ा रांगा टोला में गढ़वा निवासी पहाड़िया बटालियन के जवान की सड़क हादसे में हुईं मौत।


झारखंड। अमड़ापाड़ा पाकुड़ पचुवाड़ा रांगा टोला में मंगलवार को डंपर की चपेट में आकर आलूबेड़ा कैंप में तैनात पहाडिय़ा बटालियन के जवान 35 वर्षीय सत्येंद्र वैगा की मौत हो गई। वह गढ़वा कारहने वाला था। पुलिस निरीक्षक थाना प्रभारी मनोज कुमार, पुअनि संतोष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। डंपर को जब्त कर थाना लाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

वहीं पुलिस निरीक्षक ने बताया कि सत्येंद्र वैगा गढ़वा का रहने वाला था। वह कुछ सामान खरीदने बाइक से अमड़ापाड़ा बाजार गया हुआ था। सामान की खरीदारी कर वापस लौट रहा था। रांगाटोला के पास डंपर को ओवरटैक करने की कोशिश के दौरान वह डंपर के नीचे चला आया। पहिया में फंस गया। इससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। 

वहीं दूसरी ओर बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से मृतक जवान को बाहर निकाला गया। डंपर को जब्त कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि जवान गलत साइड में जाकर ओवरटैक कर रहा था। 

वहीं जिस कारण घटना हुई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मृतक के स्वजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया जाएगा।