Headlines
Loading...
झारखंड: धनबाद में गाय की तलाश में वास्तु विहार में खड़ा हुआ वितंडा, वहीं सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी जोश में गोली चलाकर गया फंस।

झारखंड: धनबाद में गाय की तलाश में वास्तु विहार में खड़ा हुआ वितंडा, वहीं सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी जोश में गोली चलाकर गया फंस।


झारखंड। धनबाद के वास्तुविहार फेज टू में दो पक्षों के बीच विवाद में गोलीबारी हुई। एक सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी विवेकानंद ठाकुर ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से कुछ लोगों को निशाना बनाने की कोशिश की। इस दौरान घर के बालकोनी से चार गोलियां चलाई। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग के दौरान तीन गोली चली और एक गोली मिस फायर हुआ। घटना की सूचना के तत्काल बाद एएसपी मनोज स्वर्गीयारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवेकानंद को पकड़कर थाने ले आई।

वहीं विवेकानंद का विवाद कोलाकुसमा निवासी सुभाष मंडल से हुआ। सुभाष गाय खोजने के लिए वास्तुविहार के फेज वन में गए थे। तभी चोर होने के संदेह में सुभाष को विवेकानंद ने पकड़ लिया था और दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई थी। विवेकानंद ने सुभाष मंडल के साथ मारपीट की। जब यह बात सुभाष के घरवालों को पता चला तो सुभाष के पुत्र समेत कई लोग विवेकानंद को खोजने के लिए वस्तुविहार फेज वन पहुंचे। 

वहीं कुछ लोगों को घर आते देख विवेकानंद की पत्नी सीमा ठाकुर ने सरायढेला पुलिस को फोन कर सूचना दिया कि उसके घर पर कुछ लोग हमला करने आए हैं। पुलिस भी मौके पर रवानी हो चुकी थी। तभी विवेकानंद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने के बाद सुभाष के पुत्र के साथ वहां पहुंचे लोगों में भगदड़ मच गया। तभी एएसपी मनोज स्वर्गीयार समेत थाना के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

वहीं घटनास्थल से चार खोखा पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद विवेकानंद को लाइसेंस पिस्टल के साथ हिरासत में लेकर थाना ले आई। देर रात प्राथमिकी की तैयारी चल रही है। सुभाष विवेकानंद के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत कर रहे हैं। सेवानिवृत्त सेना के अधिकारी ने पुलिस के समक्ष कहा है कि उसने बचाव में हवाई फायरिंग की। हवाई फायरिंग न करता तो सुभाष मंडल के समर्थन में जुटे लोग उसकी जान ले सकते थे।