Headlines
Loading...
ओडिशा : राउरकेला के लाठीकटा में लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि।

ओडिशा : राउरकेला के लाठीकटा में लता मंगेशकर को दी गई श्रद्धांजलि।


ओडिशा। राउरकेला में स्वर सम्राज्ञी भारत रत्न लता मंगेशकर के एकादशा पर लाठीकटा जगन्नाथ मंदिर परिसर में संगीत प्रेमियों के द्वारा श्रद्धांजलि सभा कर उनके सदगति के लिए प्रार्थना की। तस्वीर के समक्ष दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में विश्व हिदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी शांतनु कुसुम ने भारतीय संगीत जगत में लता मंगेशकर के अतूलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। कहा, लंबे समय तक संगीत क्षेत्र में तपस्या कर उन्होंने यह सफलता पायी थी।

वहीं भारतीयों के मन में देश भक्ति की भावना जगाने के लिए उनके गीत वर्षों तक गूंजेंगे। देश का गौरव बढ़ाने वाली लता मंगेशकर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म भूषण तथा सर्वोच्च नागरिक का सम्मान भारत रत्न दिया गया था। 36 से अधिक भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीत करोड़ों भारतीयों के दिल में रहेंगे। 

वहीं मंदिर के बड़े पुजारी गगन बिहारी शतपथी की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में पुजारी दिलीप कुमार कर, ट्रस्टी महेन्द्र प्रसाद बेहरा, कविता सामंतराय, डोली दास, अनु बेहरा, कविता साहू, सविता मुंडा, राजलक्ष्मी सुतार, मोहिनी महंतो, मंदाकिनी सिंह, ममता बेहरा, बिन्दू महापात्र, सुमित्रा पसायत, कविता बिस्वाल, उषारानी दास, मंजू पटेल, पवन देवी, आशालता पंडा, सुमित्रा ठाकुर, नामसी गोप, बसंती महकुड़, लक्ष्मीप्रिया नायक, मनोरमा दास, संयुक्ता राउत आदि लोगों ने अहम भूमिका निभाई।