Headlines
Loading...
पंजाब : बटाला में फ‌र्स्ट टाइम मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह।

पंजाब : बटाला में फ‌र्स्ट टाइम मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह।


पंजाब। बटाला में चुनाव के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। दिव्यांगों और बुजुर्ग मतदाताओं ने भी अपने मताधिकार का उत्साह से प्रयोग किया। शहर के बूथ नंबर 92 में गगन वासी खजूरी गेट ने व्हीलचेयर पर आकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। बूथ नंबर 91 में गगन ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वहीं शारीरिक तौर पर असामान्य गगन को उनके पिता साथ लेकर आए थे। इस दौरान इन स्पेशल मतदाताओं को बीएलओ बकशीश सिंह और उनके स्टाफ ने गुलाब का फूल और सर्टिफिकेट दे कर उनका हौसला बढ़ाया। बूथ नंबर 25 में फ‌र्स्ट वोटर्स सुरबी और प्रियंका ने बताया कि उन्हें पहली बार मतदान करते हुए बहुत खुशी हो रही है। 

वहीं वे पिछले करीब एक साल से अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साहित थीं। आज उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग करने का मौका मिला है। पहली बार मत का प्रयोग करना वह जीवन भर याद रखेंगी। विधानसभा चुनाव के दौरान बटाला में चुनावी अमला ही करोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते दिखा। बहुत से मतदाता बिना मास्क के मतदान करते नजर आए। वहीं बूथ के अंदर चुनाव प्रक्रिया को अंजाम देने वाले कर्मचारी भी बिना मास्क के नजर आए। 

वहीं आरआर बावा कालेज में बनाया गया बूथ नंबर 86 में मतदाता बिना मास्क के मतदान करते नजर आए। इस दौरान किसी भी ने तो पोलिग एजेंट ने और न ही किसी अन्य कर्मचारी ने बिना मास्क मतदातों को रोका। यही हाल प्रेम नगर दारा सलाम के बूथ नंबर 25 का था। इस बूथ में तो प्रिजाइडिग अधिकारी तो क्या एक भी स्टाफ ने मास्क नहीं पहना हुआ था। यही हाल बाकी बूथ का भी था। मतदान करने वालों को किसी भी कर्मचारी की तरफ से उनके हाथों को सैनिटाइज नहीं किया जा रहा था।