Headlines
Loading...
पंजाब: धूरी में सुनीता केजरीवाल ने भगवंत मान को बताया देवर, वहीं बेटी हर्षिता ने कहा कि पिता के लिए राजनीति व्यापार नहीं।

पंजाब: धूरी में सुनीता केजरीवाल ने भगवंत मान को बताया देवर, वहीं बेटी हर्षिता ने कहा कि पिता के लिए राजनीति व्यापार नहीं।


पंजाब। धूरी संगरूर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल व बेटी हर्षिता केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब में आप के सीएम फेस भगवंत मान के हक में धूरी पहुंचकर जनसंपर्क किया। समागम के दौरान काफी संख्या में महिलाएं व नौजवान शामिल हुए। 

वहीं महिला सम्मेलन को संबोधित करते सुनीता केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान उनके देवर हैं। वह पंजाब में आप के केवल एकमात्र सांसद हैं जो लंबे समय से संसद में पंजाब निवासियों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। पिछले दिनों भी वह संसद जाकर किसानों के मुद्दे पर बोलकर आए हैं।

वहीं उन्होंने कहा कि भगवंत मान के मन में पंजाब के लोगों के कल्याण व विकास के लिए जज्बा है। पार्टी का सपना है कि पंजाब के प्रत्येक घर में सेहत, शिक्षा, रोजगार, पीने लायक पानी, बिजली फ्री में मुहैया हो। यदि पंजाब में आप की सरकार बनती है तो अठारह वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला को एक हजार रुपये प्रति महीना मानभत्ता दिया जाएगा। अगर एक परिवार में तय आयु से अधिक तीन महिलाएं हैं, तो सभी को भत्ता मिलेगा।

वहीं इस दौरान केजरीवाल की बेटी हर्षिता ने भगवंत मान के लिए वोट की मांग की। उसने कहा कि उनके पिता अरविंद केजरवाल के लिए राजनीति कोई व्यापार नहीं, बल्कि सेवा है। हलका संगरूर से आप की उम्मीदवार नरिंदर कौर भराज ने भी अपने विचार पेश किए। इस मौके पर जसवीर कौर शेरगिल, भगवंत मान की माता हरपाल कौर, बहन मनप्रीत कौर, सतिंदर, अशोक कुमार, दलवीर सिंह ढिल्लों, जसवीर सिंह, राजवंत सेखों, डा. अनवार भसौड़, प्रीत धूरी आदि मौजूद थे।

वहीं प्रोग्राम की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से आम आदमी पार्टी के वर्कर द्वारा दुर्व्यवहार करने के रोष में पत्रकारों ने दिल्ली-लुधियाना मुख्य मार्ग पर रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद डीएसपी धूरी परमिंदर सिंह को लिखत शिकायत देकर आप वर्कर पर कार्रवाई की मांग की। 

वहीं दूसरी तरफ़ प्रोग्राम की कवरेज के लिए मीडिया को न तो बुलाया गया तथा न ही प्रोग्राम स्थल में मीडिया को दाखिल होने की इजाजत दी गई। जब पत्रकारों ने समागम स्थल पर जाने की कोशिश की किसी आप वर्कर ने उनसे दुर्व्यवहार किया, जिसके रोष में मीडिया कर्मियोंं ने रोष जाहिर किया।