Headlines
Loading...
पंजाब : लुधियाना में नाबालिग लड़की को अगवा कर आरोपी ने किया दुष्कर्म।

पंजाब : लुधियाना में नाबालिग लड़की को अगवा कर आरोपी ने किया दुष्कर्म।


पंजाब। लुधियाना में कृपाल नगर इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग काे अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना दरेसी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एएसआइ जोगिंदर पाल ने बताया कि आरोपित की पहचान कृपाल नगर निवासी आशीष के रूप में हुई। 

वहीं पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 18 फरवरी के दिन उसकी नाबालिग बेटी अचानक लापता हो गई। दो दिन बाद 20 फरवरी को जब वो घर लौटी तो उसने बताया कि 18 फरवरी की सुबह 9.30 बजे गगन और आशीष उसे बहला फुसला कर मोटरसाइकिल पर बैठा कर अपने साथ ले गए।

वहीं गगन ने आशीष तथा नाबालिग को चंडीगढ़ रोड स्थित एक अज्ञात होटल में छोड़ा और वहां से चला गया। जहां आरोपित ने उसकी मर्जी के विरुद्ध उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। 20 फरवरी को वो उसके घर के बाहर छोड़ कर फरार हो गया। जोगिंदर पाल ने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।