Headlines
Loading...
सहारनपुर: देवबंद में भाजपा के प्रचार वाहन पर लगे बैनर फाड़ने का आरोप।

सहारनपुर: देवबंद में भाजपा के प्रचार वाहन पर लगे बैनर फाड़ने का आरोप।


सहारनपुर। देवबंद के गांव दर गांव घूमकर भाजपा का प्रचार करने वाले वाहन के चालक ने राजूपुर गांव के कुछ लोगों पर प्रचार का विरोध करते हुए वाहन पर लगे बैनर फाड़ने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। घटना पर भाजपाइयों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस के मुताबिक बच्चों के वैन पर लटकने के कारण बैनर फटा है।

वहीं शुक्रवार की देर शाम भाजपा की एलईडी लगी वैन प्रचार करने के लिए राजूपुर गांव पहुंची थी। वैन चालक प्रिस कुमार के मुताबिक गांव के कुछ लोगों ने भाजपा के प्रचार का विरोध किया और उन्हें वापस जाने के लिए कहा। इतना ही नहीं उनके साथ अभद्रता की और वाहन पर लगा योगी मोदी का बैनर फाड़ डाला। 

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी ने इस घटना की निदा की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा हमारे मतदाताओं को डराने धमकाने का काम भी किया जा रहा है, जिसकी शिकायत की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि प्रचार वाहन को देखकर वहां एकत्र हुए बच्चे अति उत्साह में वैन पर लटक गए।

वहीं जिस कारण बैनर फटा है। प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि बच्चों द्वारा प्रचार वाहन पर लटकने का प्रयास करने के चलते ही बैनर फटा है। प्रचार वाहन के साथ भाजपा के बूथ अध्यक्ष मौजूद थे। उन्होंने भी पूछताछ में यही बताया है।