Headlines
Loading...
यूपी: प्रदेश में अरहर की दाल ने दिखाई दबंगई, वहीं कीमतें पहुंची सौ रुपये के पार।

यूपी: प्रदेश में अरहर की दाल ने दिखाई दबंगई, वहीं कीमतें पहुंची सौ रुपये के पार।


लखनऊ। कर्नाटक से आई पहली नई फसल कमजोर होने की सूचना के साथ ही दलहन बाजार में उछाल आ गया है। अरहर दाल ने मंडी में तेज रफ्तार बना ली है। फुटकर मंडी में अरहर दाल का अव्वल ब्रांड पुखराज सौ के पार पहुंच चुका है। कारोबारियों का कहना है कि कमजोर फसल होने की वजह से मिलों को माल की उपलब्धता कम होने से बाजार में डिमांड के अनुरूप दाल नहीं है। इसी के चलते भाव में तेजी बनी हुई है। अरहर दाल की तीनों कैटेगरी का भाव उछला है। धुली मूंग, चना दाल, छोला भी तेज है।

वहीं फसल अपेक्षानुरूप नहीं है। कमजोर फसल होने का असर बाजार में है। कीमतों में तेजी बनी हुई है। एमएसपी भी निर्धारित कर दी गई है। अब अगले माह आने वाली महाराष्ट और मध्य प्रदेश की फसल का इंतजार है। अगर फसल बेहतर हुई तो दाम गिरेगा वर्ना तेजी बनी रहेगी। फिलहाल बहुत ज्यादा अंतर बाजार पर पड़ने वाला नहीं है।

वहीं कर्नाटक में फसल काफी कमजोर है। मिलों को कच्चा माल नहीं मिल पा रहा है। इसका नतीजा यह है कि खपत के सापेक्ष आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसी के चलते कीमतों में तेजी है। आवश्यकतानुसार कच्चे माल की आपूर्ति मिलों को नहीं हो पा रही है। इससे दालें तैयार नहीं हैं।