Headlines
Loading...
यूपी: लखनऊ में आधी रात को जेठ का दिल हुआ आशिकाना, वहीं भाई की पत्नी को पकड़ कर की छेड़छाड़।

यूपी: लखनऊ में आधी रात को जेठ का दिल हुआ आशिकाना, वहीं भाई की पत्नी को पकड़ कर की छेड़छाड़।


लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र में आधी रात को जेठ का दिल आशिकाना हो गया। वह इधर-उधर टहल कर कमरे में अकेली सो रही छोटे भाई की पत्नी पर बुरी नजर डालने लगा। आशिकी के नशे में चूर जेठ ने कुछ देर तक आसपास के लोगों की ओर देखा। 

वहीं जब उसे लगा कि यहां कोई नहीं दिख रहा है और घर में भी छोटे भाई की पत्नी के अलावा कोई नहीं है तो जेठ का दिल मचल गया। धीरे-धीरे छोटे भाई की पत्नी पर उसकी नीयत खराब होने लगी। फिर उसने न आगे सोचा और न पीछे धीरे-धीरे उसके कमरे में घुसने की हिम्मत जुटाने लगा।

वहीं इधर छोटे भाई की पत्नी सुकून की नींद में सो रही थी। इतने में जेठ उसके कमरे में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। फिर धीरे-धीरे वह सोती महिला के करीब जाने लगा। ठंडी के मौसम में गहरी नींद में सो रही छोटी बहू जेठ की इस हरकत से तब तक बेफिक्र थी। इधर जेठ अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की दिशा में एक एक कदम आगे बढ़ रहा था। 

वहीं थोड़ी देर तक रुकने के बाद वह उसके और करीब हो गया। फिर उसे अपने बाहों में जकड़ लिया। इतने में महिला अचानक जाग गई। वह इसका विरोध करने लगी। मगर नशे में चूर जेठ उसे धमकी देने लगा। वह उसे पकड़कर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। 

वहीं दूसरी तरफ आशियाना थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि वह कमरे में अकेली सो रही थी। इस बीच उसके जेठ कमरे में घुसे और छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। विरोध पर धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने 1090 पर फोन करके शिकायत। आरोपित जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार किया जाएगा।