Headlines
Loading...
यूपी : गोंडा कैसरगंज के भाजपा सांसद व कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने चुनावी सभा में कहा कि अब उस घर में घुसकर मारेंगे।

यूपी : गोंडा कैसरगंज के भाजपा सांसद व कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने चुनावी सभा में कहा कि अब उस घर में घुसकर मारेंगे।


गोंडा। कैसरगंज के भाजपा सांसद व कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने चुनावी सभा में सीधा हमला बोला। कहा कि जिन्ना चले गए, जड़ छोड़ गए। भारत विरोधी नारा लगाने वाले को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा का नारा है, जिस घर से अफजल निकलेगा, उस घर में घुस कर मारेंगे। 

वहीं कटरा बाजार के भाजपा प्रत्याशी बावन सिंह के समर्थन में आर्यनगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बाबा की ठोको सरकार चल रही है। ठोको व बुलडोजर सरकार चल रही है।

वहीं अभी कश्मीर में 12,4,000 वर्ग किलोमीटर लाना है। क्या यह उम्मीद है कि क्या अखिलेश के दादा लाएंगे या जिन्ना वाले लाएंगे। यह काम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी बावन सिंह जीतेंगे तो बुलडोजर बाबा व ठोको बाबा के साथ खड़े होंगे। उन्होंने कांग्रेस व सपा पर जातिवाद व परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। 

वहीं भाजपा सांसद ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर सवाल के जवाब में कहा कि पंजाब उनके बाप का नहीं है। पंजाब को बनाने में यूपी वालों का बड़ा हाथ है। जब यह सवाल हुआ कि प्रियंका गांधी वाड्रा भी वहां पंजाब के सीएम के बगल में खड़ी हंस रहीं थीं तो कहा कि प्रियंका गांधी को क्या मतलब है। इस देश में वह क्या जाने बंगाल क्या है। वह क्या जानें यूपी क्या है। वह क्या जाने पंजाब क्या है।

वहीं इसके साथ ही उन्होंने कर्नलगंज में भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह के समर्थन में शाहपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में भाजपा की सरकार फिर बनने जा रही है। कहा कि वह समय गया जब राजा रानी के पेट से पैदा होता था। अब राजा जनता के वोट से बनेगा।