
UP news
यूपी : गाजीपुर में ससुर की जान बचाने जयमाल छोड़ थाने पहुंची दूल्हन।
गाजीपुर। जिले में बरात में डीजे पर डांस करने के विवाद में दूल्हे के चाचा की लोगों ने मंगलवार की रात पीटकर हत्या कर दी। इस दौरान वारदात देखकर घबराई दूल्हन भी जयमाल को छोड़कर रात में अपने ससुर की जान बचाने की गुहार लगाने थाने पहुंची थी। लेकिन, विवाद में पुलिस के दखल के पूर्व ही गांव के लोगों ने दूल्हे के चाचा की पीटकर हत्या कर दी।
वहीं गहमर दलित बस्ती में आई बरात में डांस को लेकर हुए विवाद में दूल्हे की चाचा की लाठी डंडे से पीट कर हत्या कर दी गई। हमले में दो अन्य बराती गंभीर घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार रात गहमर की दलित बस्ती एंठी गैठी के रहने वाले भूसी राम की बेटी की बरात कुंडेसर से आई थी।
वहीं pबरात चढ़त के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद हो गया। वहीं लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। मध्य रात्रि में शादी कार्यक्रम के लिए सभी बराती घर चले गए थे। जबकि, दूल्हे के चाचा नंदलाल सहित तीन लोग स्कूल में ठहरी बरात में सामान की निगरानी कर रहे थे।
वहीं इस बीच करीब आधा दर्जन युवक लाठी डंडे लेकर वहां पहुंचे और उन्होंने तीन बरातियों की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से दूल्हे के चाचा नंदलाल राम (55) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों अन्य बाराती लोग गंभीर घायल हो गए। शोर सुनकर आए बरातियों को देखकर हमलावर फरार हो गए।
वहीं वारदात के बाद रात में ही सभी बराती वहां से चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और आरोपितों की धरपकड़ शुरू कर दी है। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिवार के लोग दुल्हन की विदाई कराकर नहीं ले गए हैं।
वहीं बराती डांस कर ही रहे थे कि वहां पहुंचे ग्रामीण पहले डांस करना चाहते थे। वहीं बरातियों ने गांव के लोगों को डांस करने से मना कर दिया था। विवाद के बाद गांव के लोगों ने मिलकर दूल्हे के चाचा को मार डाला तो दूल्हन थाने खुद पहुंची और जान बचाने की गुहार करने लगी। इसके बाद भी गुहार जब तक सुनी जाती तब तक एक की मौत हो चुकी थी।