
UP news
यूपी : महोबा में सात फेरे लेकर ससुराल से पहले पोलिग बूथ पहुंचीं दुल्हन।
महोबा। शादी में सात फेरे लेने के बाद विदाई की रस्म से पहले दुल्हन ने मतदान बूथ पर पहुंच कर अपना मतदान किया। इसके बाद वह ससुराल के लिए विदा हुई। वहीं अन्य एक युवती की शादी सोमवार को है। रविवार को मंडप का आयोजन था। उसने बूथ पर जाकर सबसे पहला वोट डाला।
वहीं शहर के गांधी नगर निवासी अंजलि अग्रवाल की शादी सोमवार को है। रविवार को मंडप का कार्यक्रम था। उसने सुबह पौने सात बजे नेहरू इंटर कालेज के बूथ पर जाकर पहला वोट डालने का अधिकार प्राप्त किया। इसके बाद सेल्फी भी ली।
वहीं इसी तरह गांधीनगर निवासी गायत्री की शादी शनिवार को हुई और मंडप में रविवार को सात फेरों की रस्म पूरी होने के बाद वह घर के लोगों के साथ शहर के नेहरू इंटर कालेज स्थित मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया। गायत्री ने कहा कि मतदान के पर्व पर सभी को अपने मत का इस्तेमाल करना चाहिए।