Headlines
Loading...
यूपी: लखनऊ में वाहनों की ट्रैकिंग के लिए बन रहे कंट्रोल रूम का काम हुआ पूरा।

यूपी: लखनऊ में वाहनों की ट्रैकिंग के लिए बन रहे कंट्रोल रूम का काम हुआ पूरा।


लखनऊ। स्कूली बसों, यात्री वाहन और टैक्सियों में सुरक्षा के लिए प्रदेश के करीब साढे़ चार लाख से अधिक वाहनों में जल्द ही वेहिकिल ट्रैकिंग डिवाइस लगाई जाएगी। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसकी मानीटरिंग के लिए परिवहन विभाग के टिहरी कोठी स्थित मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाने का काम पूरा होने की ओर है। जल्द ही बीएसएनएल से एग्रीमेंट की औपचारिकता पूरी होने के आसार हैं।

वहीं इसके बाद कंट्रोल रूम को उन्नत तकनीकी से जोड़ा जाएगा। कार्यालय में करीब आधा दर्जन से अधिक कंप्यूटर और एक बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी जिस पर वाहनों की ट्रैकिंग साफ तौर देखी जा सकेगी।

वहीं बच्चों और आमजनों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग स्कूली वाहनों के साथ-साथ टैक्सियों में पैनिक बटन और वीटीएस यानी व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम लगाने जा रहा है। इसे डायल-112 से भी इसे जोड़ा जाएगा। परिवहन मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम बनकर तैयार हो गया है।

वहीं वाहनों की ट्रैकिंग के लिए मुख्यालय में एक बड़ी स्क्रीन यानी वीडियो वाल बनाई जानी है। बीएसएनएल से एग्रीमेंट होने के बाद इसे तकनीकी से सीधे जोड़ दिया जाएगा। सुरक्षा बटन बजते ही कंट्रोल रूम में मौजूद टीम सक्रिय हो जाएगी। दर्ज सूचना पर डायल -112 रेस्पांस करेगी। वाहन में लगी डिवाइस स्क्रीन पर नजर आने लगेगी। वाहन कहां पर है और इसकी मानीटरिंग शुरू हो जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ़ कंट्रोल रूम का काम पूरा होने की ओर है। परिवहन आयुक्त धीरज साहू इसकी सीधे मानीटरिंग कर रहे हैं। इसके बाद तकनीकी चीजों से इसे लैस किया जाएगा। वीडियाे वाल लगाए जाने के साथ ही करीब आधा दर्जन कंप्यूटर इसमें लगाए जाएंगे। स्कूली बच्चों और यात्रियों का सफर सुरक्षित रखने की दिशा में यह एक बड़ी तैयारी है। चुनाव बाद इसमें और तेजी आएगी।