Headlines
Loading...
यूपी: प्रदेश में घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को चिन्हित कर जल्द लगेगी कोरोना वैक्सीन, वहीं मुख्य सचिव ने दिए निर्देश।

यूपी: प्रदेश में घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को चिन्हित कर जल्द लगेगी कोरोना वैक्सीन, वहीं मुख्य सचिव ने दिए निर्देश।


यूपी। कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान की मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने समीक्षा की। टीकाकरण के लिए गठित स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि छूटे हुए लोगों को अभियान चलाकर जल्द से जल्द वैक्सीन लगाई जाए। 

वहीं घर-घर जाकर छूटे हुए लोगों को चिन्हित किया जाए और उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जाए। प्रचार-प्रसार में तेजी लाई जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने टीकाकरण से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत किए।

वहीं अब तक प्रदेश में कुल 27.92 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। कुल 14.74 करोड़ वयस्कों को टीका लगाया जाना है। 18 वर्ष से 44 वर्ष के सभी पात्र लोगों को टीके की पहली डोज और 69.76 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। 45 वर्ष से 60 वर्ष की आयु के सभी पात्र लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। वहीं 87.48 प्रतिशत लोगों ने दूसरी डोज भी लगवा ली है।

वहीं 15 वर्ष से 18 वर्ष के बीच की आयु के 1.40 करोड़ वयस्कों को टीका लगाया जाना है और इसमें से 84.55 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली व 14.24 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। वहीं हेल्थ केयर, फ्रंटलाइन वर्करों व बीमार बुजुर्गाें को सतर्कता (प्रीकाशन डोज) भी लगाई जा रही है। 20 लाख हेल्थ केयर वर्करों में से 80.58 प्रतिशत ने सतर्कता डोज लगवा ली है। वहीं 37.54 लाख फ्रंटलाइन वर्करों व बीमार बुजुर्गों में से 69.75 प्रतिशत ने सतर्कता डोज लगवा ली है।